Worst Umpire Decisions IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग में दुनिया के अलग-अलग देशों से क्रिकेटर खेलने आते हैं। यहां कई सारे दोस्ताना पल देखने को मिलते रहे हैं, तो कई बार खिलाड़ियों, प्लेयर और अंपायर के बीच भी बहस होती देखी गई है। यहां आइए उन 3 घटनाओं के बारे में बात करते हैं जब IPL में अंपायर के फैसले पर जमकर विवाद हुआ था।

एमएस धोनी को अंपायर पर आया गुस्सा

साल 2019 में CSK और राजस्थान रॉयल्स का मैच खेला जा रहा था। आखिरी ओवर में चेन्नई को 18 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी उसी ओवर में आउट हो चुके थे। आखिरी 3 गेंद में 8 रन बनाने थे, लेकिन तभी अंपायर ने उसे नो बॉल करार दे दिया था, लेकिन लेग अंपायर ओक्सनफोर्ड ने इस फैसले को बदल कर उसे लीगल गेंद करार दिया था।

इससे धोनी को गुस्से आ गया और वो अंपायर से लड़ने मैदान में आ गए थे। इस हरकत के लिए धोनी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था। हाल ही में धोनी ने एक मीडिया इवेंट में उस घटना पर माफी भी मांगी थी।

ऋषभ पंत ने खिलाड़ियों को वापस बुलाया

आमतौर पर भारत में जब भी गली क्रिकेट खेला जा रहा होता है, तब बेईमानी होना कोई नई बात नहीं। अक्सर तनातनी में खिलाड़ी मैच बीच में छोड़कर भाग जाते हैं। IPL 2022 में ऋषभ पंत ने कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की थी। एक हाई-स्कोरिंग मैच में रोवमैन पावेल कई सारे छक्के लगा चुके थे, लेकिन तभी एक फुल-टॉस गेंद आई, जिसपर दिल्ली के डग आउट का मानना था कि वह नो गेंद थी।

मगर ग्राउंड अंपायर्स नितिन मेनन और निखिल पटवर्धन ने उसे नो-बॉल करार नहीं दिया और ना ही थर्ड अंपायर की मदद ली। ऐसे में ऋषभ पंत ने अपनी टीम को वापस बुलाने का इशारा देकर मैच बीच में छोड़ने की धमकी दे डाली थी। इस घटना के लिए दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और कोच प्रवीण आमरे को मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना भुगतना पड़ा था।

IPL के मैच में आखिरी गेंद पर लसिथ मलिंगा की नो-बॉल

साल 2019 में RCB और मुंबई इंडियंस का मैच खेला जा रहा था। बेंगलुरु को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 7 रन बनाने थे, लेकिन तभी लसिथ मलिंगा का पैर सफेद रेखा के आगे लैंड हुआ, जिसे कायदे से नो-गेंद करार दिया जाना चाहिए था। उस गेंद को शिवम दुबे हिट नहीं कर पाए थे, जिससे बेंगलुरु वह मैच हार गई थी। मैच के बाद विराट कोहली ने तनतनाते अंदाज में कहा था कि अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए.

Read More Here:

IPL 2025 के उम्रदराज से सबसे कम उम्र वाले खिलाड़ी में है 30 साल का फर्क, दोनों की एज कर देगी हैरान