Top 5 Indian Batsman to Score Most Runs in Champions Trophy History Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। यह कुल नौवीं बार है जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) का आयोजन करवाने जा रहा है और अब तक कई खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में काफी संख्या में मैच खेल चुके हैं। भारत उन दो टीमों में से एक है, जिसने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दो बार जीता है और टीम इंडिया के बल्लेबाज इस टूर्नामेंट के इतिहास में खूब सारे रन बनाते रहे हैं।

Top 5 Indian Batsman to Score Most Runs in Champions Trophy History Virat Kohli

विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज चैंपियंस ट्रॉफी में रनों की बरसात करते रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में आपको बताने वाले हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर नहीं हैं, एक ऐसा नाम है जो आपको चौंका सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जिन्होंने 10 पारियों में 701 रन बनाए थे। धवन के आंकड़े इस ICC टूर्नामेंट में इतने लाजवाब हैं कि उन्होंने 10 पारियों के भीतर तीन शतका और तीन ही फिफ्टी भी लगाई हैं। दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली का नाम आता है, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी की 11 पारियों में 665 रन बनाए। उन्होंने भी 3 शतक और 3 हाफ-सेंचुरी लगाई थीं।

राहुल द्रविड़ ने चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 15 पारियां खेलते हुए 627 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतकीय पारियां निकली थीं। एक्टिव भारतीय क्रिकेटरों में चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिन्होंने 12 पारियों में 529 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा भी टॉप-5 सूची में शामिल हैं, जो अब तक चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में 10 पारियों में 481 रन बना चुके हैं।

  1. शिखर धवन - 701 रन
  2. सौरव गांगुली - 665 रन
  3. राहुल द्रविड़ - 627 रन
  4. विराट कोहली - 529 रन
  5. रोहित शर्मा - 481 रन

Read More Here:

ICC Champions Trophy 2025 से पहले क्या हालत है पाकिस्तानी क्रिकेट स्टेडियम की, PCB ने उद्द्घाटन से पहले दी अहम जानकारी

Gaddafi Stadium Opening Ceremony: इस दिन होगा रंगारंग कार्यक्रम, अली जफर समेत ये कलाकार लगाएं चार चांद

"मैं होता तो कैच..." Yashasvi Jaiswal के कैच पर अन्य खिलाड़ियों का ऐसा रहा रिएक्शन, अर्शदीप का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

14 फरवरी को होगा WPL 2025 का आगाज, एक से बढ़कर धुरंधर खिलाड़ियों से सजी हैं टीमें, देखें सभी 5 स्क्वॉड