TOP 5 LAST OVER FINISHES IN IPL HISTORY

आईपीएल में क्रिकेट के मैदान पर कई चौंकाने वाले प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जिसने क्रिकेट जगत को आश्चर्यचकित कर दिया है। कई बार ऐसा हुआ है जब बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाई है। कौन सी है सबसे बड़ी टॉप 5 आखिरी ओवर में फिनिश?

FINISH.jpg
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

आईपीएल में क्रिकेट के मैदान पर कई चौंकाने वाले प्रदर्शन देखने को मिले हैं, जिसने क्रिकेट जगत को आश्चर्यचकित कर दिया है। चाहे वह शानदार पारी हो या सनसनीखेज गेंदबाजी स्पैल या आश्चर्यजनक क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन, प्रशंसकों ने प्रतियोगिता में कई असाधारण क्षण देखे हैं। उनमें से, कई बार ऐसा हुआ है जब बल्लेबाजों ने खेल के LAST OVER में अविश्वसनीय प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए ढेर सारे रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई है। IPL Top 10 Finishers

आईपीएल को अपने पहले 17 संस्करण में काफी चौका देने वाले और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं । जहां हमें हर सीजन में एक नया मैच विनर देखने को मिलता है। 

फिनिशर की लिस्ट में अगर बात की जाए तो सबसे अमल दर्जे पर नाम आता है, महेंद्र सिंह धोनी का। लेकिन पिछले दो सालों में आईपीएल के माध्यम से भारतीय क्रिकेट को दो युवा शानदार फिनिशेज मिले हैं। साल 2023 के आईपीएल में रिंकू सिंह ने यश दयाल को पांच छक्के लगाकर अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद से अभी तक रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम की फिनिशिंग में रीड की हड्डी बन चुके हैं। जबकि आईपीएल 2024 में अभी तक पंजाब किंग्स के फिनिशर आशुतोष शर्मा ने अपनी शानदार पारियों से सभी का दिल जीता है। हालांकि अभी तक आशुतोष अपनी शानदार बल्लेबाजी से केवल गुजरात के सामने पंजाब को जीत दिलवाने में सक्षम रहे हैं। लेकिन मुंबई और हैदराबाद के खिलाफ उनके द्वारा खेली गई परियों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 



कौन सी है सबसे बड़ी टॉप 5 आखिरी ओवर में फिनिश?  IPL LAST OVER FINISHES 

5. डेक्कन चार्जर VS कोलकाता नाइट राइडर - 21 रन, 2009 

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को 161 रनों का लक्ष्य दिया था। आखिरी छह गेंद में जीत के लिए 21 से चाहिए थे। उसे समय बल्लेबाजी कर रहे थे रोहित शर्मा और वेणुगोपाल राव, गेंदबाजी पर  बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा।  रोहित ने 13 गेंद में खेली 32 रनों की पारी के साथ आखिरी गेंद पर मुकाबला हैदराबाद को जिताया था।

ROHIT

4.  मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइट राइडर्स - 21रन, 2011 

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 176 रनों का लक्ष्य दिया था। दूसरी पारी के आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। बल्लेबाजी पर मौजूद थे ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फ्रैंकलिन और अंबाती रायडू गेंद लक्ष्मीपति बालाजी के हाथ में थी। ओवर की पहली चार गेंद पर चार चौके आए। आखरी 2 गेंद पर पांच चरण बाकी थे। पांचवीं गेंद पर फ्रैंकलिन सिंगल निकाल पाए। आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे। रायडू ने आखिरी गेंद पर बालाजी को छक्का लगाकर मुकाबला मुंबई के पक्ष में किया। 

RAYDU MI.png

3. गुजरात टाइटन VS सनराइजर्स हैदराबाद - 22 रन, 2022 

हैदराबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 196 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में भारत के युवा रफ्तार के सौदागर इमरान मलिक को पांच सफलताएं भी।  मिली। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 चरणों की आवश्यकता थी और बल्लेबाजी कर रहे थे फिनिशर राहुल तेवतिया और राशिद खान। आखिरी ओवर के लिए गेंद थी मार्को यांसन के हाथ में। तेवतिया ने पहली गेंद पर छक्का लगाया दूसरी गेम पर सिंगल लेकर स्ट्राइक राशिद खान को दी। आखिरी चार गेंद पर जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। राशिद खान ने अगली चार गेंद में तीन छक्के लगाकर गुजरात को मुकाबला जितवाया। 

GT

2. राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट VS किंग 11 पंजाब- 23 रन, 2016 

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे को 173 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में पुणे की विकेट  लगातार गिरते गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मुकाबले पंजाब बेहद आसानी से जीत जाएगी। लेकिन जब तक महेंद्र सिंह धोनी कृष पर मौजूद हूं मुकाबले खत्म नहीं होता। आखिरी ओवर में पुणे को 23 रनों की आवश्यकता थी। कप्तान मुरली विजय ने गेंद स्पिनर अक्षर पटेल के हाथों में थमाई। धोनी ने आखिरी चार गेंद में चार छक्के लगाकर पंजाब के खिलाफ मुकाबला पुणे को जितवाया। और 32 गेंद में 64 रनों की 200 की स्ट्राइक रेट से नाबार्ड पारी खेली। 

DS

1. कोलकाता नाइट राइडर VS गुजरात टाइटन- 29 रन, 2023 

यह वह शाम थी, जब दुनिया ने रिंकू सिंह का नाम पहचान। गुजरात में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 205 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में कोलकाता ने 13 ओवर के अंदर 128 रन बना लिए। ऐसा लग रहा था कि मुकाबले को कॉल करता बेहद आसानी से जीत जाएगी। लेकिन अपने अगले दो ओवर के अंदर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने दोनों सेट बल्लेबाज नितीश राणा और वेंकटेश अय्यर को आउट कर दिया। 17 ओवर तक कोलकाता 155 के स्कोर पर 7 विकेट खो चुका था। आखिरी आठ गेंदों में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे। 19 वे ओवर की आखिरी दो गेंद पर चौका और छक्का लगाकर, रिंकू ने उम्मीदें जगा दी थी। आखिरी छह गेंद पर कोलकाता को जीतने के लिए 29 रन चाहिए थे उमेश यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू को दी । यश दयाल के लिए फेंकी गई अगली पांच केंद्र उनके करियर की सबसे खराब गेंदे थी। पांच गेंद में जहां 28 रन चाहिए थे, रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया। और कोलकाता को एक हारा हुआ मुकाबला जितवाया।

RINKUC.png

#IPL Top 10 Finishers #IPL LAST OVER FINISHES #LAST OVER
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe