Who is Tanush Kotian: 26 वर्षीय युवा प्लेयर तनुष कोटियन को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है। उन्होंने स्क्वाड में रविचंद्रन अश्विन की जगह ली है, जो कुछ दिन पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए हैं। दरअसल कोटियन को डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का तोहफा मिला है। खैर अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, वह मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। उससे पहले उनके बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।

1. रणजी ट्रॉफी 2023-24 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने

तनुष कोटियन एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, वो बढ़िया बॉलिंग तो करते ही हैं और साथ-साथ बैट से शतक भी जड़ते आए हैं। रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए 10 मैचों में 29 विकेट चटकाए थे। इसके साथ उन्होंने 14 पारियों में बैटिंग करते हुए करीब 42 के औसत से 502 रन बनाए, जिनमें एक शतक और 5 फिफ्टी भी शामिल रहीं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

2. राजस्थान रॉयल्स के लिए कर चुके हैं IPL डेब्यू

तनुष कोटियन ने एक ऐसा उदाहरण स्थापित कर दिया है कि केवल IPL ही भारतीय टीम में चयन का एकमात्र जरिया नहीं है। वो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद टीम इंडिया में चुन लिए गए हैं। वो चाहे इस बार अनसोल्ड रहे हों, लेकिन पिछले सीजन यानी IPL 2024 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते देखा गया था। वो केवल एक ही मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने 24 रन बनाए थे।

3. रियान पराग और अभिषेक शर्मा के साथ खेल चुके हैं

तनुष कोटियन चाहे अब तक भारत की सीनियर क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू ना कर सके हों, लेकिन अंडर-19 लेवल पर उन्होंने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया हुआ है। वो 2017 में खेले गए अंडर-19 एशिया कप में उस टीम का हिस्सा रहे, जिसमें अभिषेक शर्मा और रियान पराग भी खेल चुके हैं।

4. एक हजार रन और 100 विकेट

तनुष कोटियन के फर्स्ट-क्लास करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक बैट से एक हजार से अधिक रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 100 से अधिक विकेट भी ले चुके हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एकसाथ 1,000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय डी गोकुलाकृष्णन थे, जो तमिलनाडु के लिए खेला करते थे। कोटियन की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने फर्स्ट-क्लास करियर में 1,525 रन बनाने के अलावा 101 विकेट लिए हैं।

5. मुंबई को अकेले दम पर बनाया ईरानी कप विजेता

ईरानी कप 2024 में मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से हुआ था। इस मैच में तनुष कोटियन ने ना केवल बैट बल्कि गेंद से भी धांसू प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 64 रन बनाए और दूसरी पारी में 114 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। रेस्ट ऑफ इंडिया मैच में एक ही बार खेली, जिसके 3 बल्लेबाजों को तनुष कोटियन ने पवेलियन भेजा था।

Read More Here:

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकला पाकिस्तान, Mohammad Rizwan की कप्तानी में लगा दी सीरीज जीत की हैट्रिक

BCCI Pension: रिटायर्ड खिलाड़ियों को कितनी पेंशन देता है BCCI? क्या रविचंद्रन अश्विन को भी मिलेगा गुजारा भत्ता

अब कब मैदान पर लौटेंगे Mohammed Shami…? बीसीसीआई ने किया ये बड़ा खुलासा!

Bengal ने रचा इतिहास, 390 रनों के लक्ष्य को हासिल कर, एक बड़ी जीत की अपने नाम!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।