Virat Kohli Biography: भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन के जाने वाले विराट कोहली आज अपना 36वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली ने अपने जीवन में उन सभी मुकाम को हासिल किया है, जो हर किसी के लिए संभव नहीं होता। दिल्ली में जन्मे इस खिलाड़ी ने आज क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने अपने करियर के दौरान तमाम दिग्गजों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिए हैं और उसे अपने नाम कर लिए हैं।

विराट कोहली फिलहाल 36 साल के हो चुके हैं और वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव में। ऐसे में जब तक कोहली भारत के लिए खेल रहे हैं वे अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके फॉर्म में गिरावट जरूर आई है।

Virat Kohli के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

विराट कोहली का जन्म भारत की राजधानी दिल्ली में 5 नवंबर 1988 को हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेमनाथ कोहली, जबकि माता का नाम सरोज कोहली है। इस खिलाड़ी ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था और उनके अंदर इस खेल के लिए बहुत भूख थी। बचपन से ही उनके कोच राजकुमार शर्मा ने कोहली की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें कोचिंग दी।

विराट के अद्भुत खेल को देखते हुए उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप में जीत दिलाई। उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए विराट को 2008 में ही भारत की टीम में मौका दे दिया गया।

कोहली ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 2008 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। तो वहीं 2010 में विराट को टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। इसके अलावा साल 2011 में वे भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल हो गए। कोहली देखते ही देखते एक विराट खिलाड़ी बन गए और आज उनकी पूरी दुनिया दीवानी है।

साल 2017 में विराट कोहली ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली में जाकर शादी कर ली। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को कोहली पहली बार पिता बने और उनकी पत्नी अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। तो वहीं 2024 में विराट दूसरी बार पिता बने और उनके घर पर बेटे अकाय ने जन्म लिया।

READ MORE HERE :

IND vs NZ 3rd Test: तीसरे मैच में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने किया निराश, देखें पहली पारी की पूरी हाइलाइट्स

Rishabh Pant ने भारत को संकट से निकाला, 36 बॉल में फिफ्टी बनाकर जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ा

IND vs NZ 3rd Test: Sarfaraz Khan अपने घरेलू मैदान पर सुपर फ्लॉप प्रदर्शन, मुंबई में जीरो पर हुए आउट

IPL 2025 Retention: अगले सीजन के रिटेंशन के लिए सभी टीमों ने खर्च कितने पैसे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।