Washington Sundar: सिडनी टेस्ट में एक बार फिर विवाद देखने को मिला है। दरअसल भारत की पहली पारी के दौरान अंपायर के एक फैसले पर काफी बवाल मच रहा है। दरअसल इस बार टीम इंडिया के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर थर्ड अंपायर के विवादास्पद फैसले के शिकार हो गए हैं। स्निकोमीटर एक बार फिर सही रीडिंग दिखाने में नाकाम रहा है। बता दें कि पिछले मुकाबले के दौरान भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के साथ भी ऐसा ही हुआ था। आइए विस्तार से वॉशिंगटन के विकेट पर चर्चा कर लेते हैं।
Washington Sundar हुए स्निकोमीटर के शिकार
दरअसल ये वाकया पहले दिन के आखिरी सेशन के दौरान हुआ था। वॉशिंगटन सुंदर स्टाइक पर थे। वहीं पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे थे। 65वें ओवर की आखिरी गेंद कमिंस ने लेग स्टंप के हल्का सा बाहर किया था। गेंद में उछाल थी। इसपर सुंदर ने शॉट खेलने का प्रयास किया। ऑस्ट्रेलिया को आवाज आई और उन्होंने जोर से अपील किया।
हालांकि ऑन फील्ड अंपायर ने इसे नॉट-आउट करार दिया। इसके बाद कंगारू टीम ने रिव्यू लिया। रिप्ले में जब थर्ड अंपायर ने देखा, तब गेंद और वॉशिंगटन सुंदर के बैट या ग्लव में कोई संपर्क नहीं दिख रहा था। हालांकि इसके बाद स्निकोमीटर में कुछ हरकत नजर आई। इसपर तीसरे अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलने और वॉशिंगटन सुंदर को आउट करार देने के लिए कहा।
अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे Washington Sundar
वॉशिंगटन सुंदर थर्ड अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे। वह निर्णय आने के बाद भी कुछ देर पिच पर खड़े रहे। साथ ही पवेलियन जाते समय उनके चेहरे पर हताशा साफ देखी जा सकती है। वहीं उनके बाद बैटिंग करने आए कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भी इस फैसले को लेकर अंपायर से कुछ बातचीत की।
Read More Here:
Ayush Mhatre ने तोड़ा Yashasvi Jaiswal का महान रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सिडनी टेस्ट में 142 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं Sam Konstas, सचिन का कीर्तिमान भी निशाने पर
TEAM INDIA के लिए 2024 का सबसे बेस्ट मोमेंट: देखें वीडियो, दिल हुआ गार्डन-गार्डन
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।