Table of Contents
Who is Anshul Kamboj: आईपीएल 2025 का 25 वां मैच आज 11 अप्रैल को खेला जा रहा है। आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता के खिलाफ खेल रही चेन्नई ने एक रणनीति बनाई है। CSK ने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज(Anshul Kamboj) को आज मैदान में उतार दिया है।
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कप्तानी की पगड़ी पाते ही आज के मैच में अपनी चाल चल दी है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया है। बता दें कि अंशुल(Who is Anshul Kamboj) एक बेहतरीन खिलाडी है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें इस सीजन खेले गए अभी तक के 5 मैचों में मौका नहीं दिया गया। लेकिंन आज उन्हें कप्तान एमएस धोनी ने मौका दिया है और वह खेलते हुए भी दे रहे हैं।
नीलामी के दौरान मुंबई और चेन्नई के बीच हुई थी जंग (Who is Anshul Kamboj)
अंशुल कंबोज का प्रदर्शन घरेलु क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। जिसके कारण उन्हें चेन्नई ने आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। बता दें आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान इस गेंदबाज के लिए मुंबई और चेन्नई के बीच बड़ी जंग देखने को मिली थी।
AK 47 for the first time in Yellove! 💫🤞🏻
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 11, 2025
Go Bowl for Us, Maamey! 🙌#CSKvKKR #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/az5dZPcEKz
इस जंग में CSK ने बाजी मारते हुए 3.8 करोड़ रुपए में अंशुल कंबोज को अपनी टीम में शामिल कर लिया। CSK ने अंशुल कंबोज को अपनी टीम में जगह तो दे दिया था लेकिन उन्हें अभी तक प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। आखिरकार आज अंशुल कंबोज को चेन्नई की तरफ से खेलने का मौका मिल गया।
अंशुल कंबोज हैं भारत का अगला बुमराह (Who is Anshul Kamboj)
आईपीएल से पहले अंशुक कंबोज घरेलु क्रिकेट खेला करते थे उस दौरान उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देख लोग उन्हें भारत का अगला बुमराह भी कहने लगे। आइये जानते हैं आखिर अंशुल कम्बोज कौन(Who is Anshul Kamboj) हैं।
कौन हैं अंशुल कंबोज ? (Who is Anshul Kamboj)
अंशुल कंबोज एक तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म साल 2000 में हुआ था। उन्होंने साल 2022 में हरियाणा के लिए खेलना शुरू किया था। इनके प्रदर्शन ने सभी का ध्यान इनकी तरफ खींचा और उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 के 3 मैचों में खेलने का मौका मिला। इसके बाद वह इमरिजिंग एशिया कप 2024 में भारत की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। यही नहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
अंशुल कंबोज का क्रिकेट में सफर
अगर हम बात करें इनके क्रिकेट करियर की तो इन्होने 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 74 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में 25 मैचों में पुरे 40 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 22 टी-20 मुकाबलों में अंशुल कंबोज के नाम पर 26 विकेट भी दर्ज हैं।
Read More :
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।