WPL 2025: वीमेंस क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय लीग में से एक वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का जल्द आयोजन होने वाला है। भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट का बीते दिन शेड्यूल घोषित कर दिया गया। अगले महीने 14 फरवरी से डब्लूपीएल 2025 (WPL 2025) का आगाज होने वाला है। कुल 4 वेन्यू पर आगामी संस्करण के मुकाबले खेले जाएंगे। आगे और विस्तार से जान लेते हैं।

WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान

वीमेंस प्रीमियर लीग के दो सीजन खेले जा चुके हैं। 2023 में पहली बार ये लीग खेली गई थी। पहला सीजन मुंबई इंडियंस ने जीता था। वहीं 2024 में खेले गए दूसरे सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया था। तीसरे सीजन की शुरुआत 14 फरवरी 2025 से होने वाली है। पहला मुकाबला गत विजेता आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स खेला जाएगा। 14 फरवरी को होने वाले इस मैच की मेजबानी वडोदरा का मैदान करेगा।

करीब एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मुंबई फाइनल मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। कुल 4 शहरों में डब्लूपीएल सीजन 3 के सभी मैच खेले जाएंगे। इनमें मुंबई, वडोदरा, बेंगलुरु और लखनऊ शामिल है। टोटल 22 मुकाबले होंगे। इसमें डबल हेडर एक भी नहीं है। यानि एक दिन में एक ही मैच का आयोजन किया जाएगा।

मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा। सारे मैच डे नाइट ही होंगे। इन मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 व जियो सिनेमा एप व जियो सिनेमा वेबसाइट पर होगा। जियो सिनेमा एप पर आप डब्लूपीएल 2025 के मुकाबले बिल्कुल फ्री देख सकेंगे।

यहां देखें ट्वीट:

Read More Here:

अब Ranji Trophy में खेलते नजर आएंगे Rohit Sharma? भारतीय कप्तान ने जताई ये इच्छा!

खिलाड़ियों पर सख्त हुई BCCI, विदेशी दौरों पर पत्नियों के जाने पर रोक, अब टीम बस में ही ट्रैवेल करेंगे रोहित-कोहली

हरियाणा बनाम कर्नाटक-महाराष्ट्र बनाम विदर्भ होगा Vijay Hazare Trophy का सेमीफाइनल, जानें कब और खेले जाएंगे मुकाबले

South Africa Squad: आगामी Champions Trophy के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का हुआ ऐलान