WPL 2025 GG vs MI Eliminator 1st Innings Highlights: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर 13 मार्च को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस (GG vs MI) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। एलिमिनेटर मैच की पहली पारी में गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी विफल रही, वहीं मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) और नट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver Brunt) ने शानदार पारी खेली।

गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (GG vs MI Eliminator) टॉस

गुजरात जायंट्स ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मैच के लिए टॉस जीता। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं दिखा। इस मैच में डिआंड्रा डोटिन को चोट के कारण गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह डेनी गिब्सन को टीम में शामिल किया गया।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी (GG vs MI)

मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। लेकिन मुंबई ने 4.2 ओवर में यास्तिका भाटिया के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया। इसके बाद हेले मैथ्यूज और नट साइवर-ब्रंट ने शानदार साझेदारी कर टीम को बड़ा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। मैथ्यूज और नट ने 71 गेंदों पर 133 रनों की शानदार साझेदारी की। लेकिन 16.1वें ओवर में हेले मैथ्यूज 154 के स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हो गईं।

इसके कुछ ओवर बाद 18.5वें ओवर में नट साइवर-ब्रंट भी आउट हो गईं। नट साइवर-ब्रंट ने 41 गेंदों पर 187.80 के स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाये।

गुजरात जायंट्स की गेंदबाजी (GG vs MI)

गुजरात जायंट्स की ओर से मुंबई इंडियंस की ओर से सिर्फ काशवी गौतम और डेनियल गिब्सन ही विकेट लेने में सफल रहे। काश्वी ने अपने स्पेल में 7.50 की इकॉनमी से सिर्फ एक विकेट लिया, जबकि गिब्सन 10 की इकॉनमी से 2 विकेट लेने में सफल रहे। मुंबई की ओर से तनुजा कंवर ने सबसे ज्यादा 49 रन दिए। GG vs MI

मुंबई इंडियंस ने गुजरात को दिया बड़ा लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 10.65 के रनरेट से 4 विकेट पर 213 रन बनाए। इसके बाद मुंबई ने गुजरात को 214 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया।

गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

  • गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेट कीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डेनियल गिब्सन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।
  • मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।

Read More Here:

RCB जीतेगी IPL 2025 का खिताब या MI, CSK के हाथ लगेगी ट्रॉफी? KKR के पूर्व खिलाड़ी ने की बड़ी भविष्यवाणी

पड़ोसी मुल्क का फिर उड़ा मखौल! IPL फ्रेंचाइजियों के कारण The Hundred 2025 से हुई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छुट्टी? जानें पूरा मामला

RCB ना जीते IPL... बेंगलुरु को 'श्राप' दे रहा यह 6 बार का चैंपियन खिलाड़ी, CSK से था नाता

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2025 से पहले आया रिप्लेसमेंट