WPL 2025 MI vs DC Final match Highlights: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने दिल्ली को 08 रनों से शिकस्त दी। बताते चलें कि यह मुंबई इंडियंस के लिए डब्ल्यूपीएल का दूसरा खिताब रहा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने के बाद खिताब जीतने से चूक गईं।

कांटे की हुई टक्कर, आखिरी दो ओवर अटकी फैंस की सांसें (WPL 2025)

WPL 2025 के मुकाबले में आखिरी ओवर तक यह तय नहीं हो पाया कि कौन विजेता बनेगा। रन चेज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 2 ओवर में 23 रनों की दरकार थी। दिल्ली ने 19वें ओवर में 9 रन बनाए। अब आखिरी ओवर में 14 रनों की दरकार थी।

आखिरी ओवर की शुरुआती 4 गेंदों में सिर्फ 3 रन बने। अब आखिरी 2 गेंदों पर थी 11 रनों की दरकार थी। फिर गेंदबाजी कर रहीं नैट साइवर-ब्रंट ने पांचवीं गेंद पर सिर्फ 1 रन खर्च किया। इसके बाद आखिरी गेंद पर 10 रनों की दरकार थी, जिस पर फिर 1 रन आया। इस तरह मुंबई ने 8 रनों से जीत अपने नाम कर ली।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गलत फैसला (WPL 2025)

बता दें कि मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। यह जानते हुए भी दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया कि मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पिछले कुछ मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबला भी ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही खेला गया।

मुंबई ने बोर्ड पर लगाया बड़ा टोटल (WPL 2025)

पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 149/7 रन बोर्ड पर लगाए। यह टोटल किसी लीग मैच के लिहाज से भले ही आपको कम लग सकता है, लेकिन प्रेशर वाले फाइनल मैच में इसे बड़ा टोटल ही माना जाता है। फिर मुंबई की गेंदबाजों ने कमाल करते हुए शानदार तरीके से टोटल डिफेंड कर दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में 141/9 रनों पर रोक दिया।

रन चेज में फ्लॉप हुई दिल्ली कैपिटल्स (WPL 2025)

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। टीम ने पहला विकेट 15 रन के स्कोर पर कप्तान मेग लैनिंग (13) के रूप में और दूसरा विकेट 17 रन के स्कोर पर शेफाली वर्मा (04) के रूप में गंवा दिया। इसके बाद स्कोर कुछ आगे बढ़ ही पाया था कि टीम को 37 रन के स्कोर पर तीसरा झटका जेस जोनासेन (13) के रूप में लग गया।

फिर टीम ने चौथा विकेट 44 रन के स्कोर पर एनाबेल सदरलैंड (02) के रूप में गंवाया। इसके बाद पांचवां विकेट 66 रन के स्कोर पर जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में गिरा, जिन्होंने 4 चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली।

टीम ने इसी तरह विकेट गंवाने जारी रखे, जिसके चलते उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम ने आखिरी यानी 9वां विकेट 19वें ओवर में 128 रन पर मीनू मणि (04) के रूप में गंवाया। इसके बाद निकी प्रसाद और नल्लापुरेड्डी चरणी की आखिरी जोड़ी टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सकी। निकी 25* रन पर और नल्लापुरेड्डी चरणी 03* रन पर पवेलियन लौटीं।

Read more:

IPL 2025 के प्ले ऑफ में जगह बना सकती हैं ये 4 टीमें, लीग मैचों में ही खत्म हो जाएगा इन 6 टीमों का सफर !