WPL 2025 MI vs DC Toss Update: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेगी। बताते चलें कि क्लोजिंग सेरेमनी के कारण मुकाबले के लिए टॉस में करीब 10 मिनट की देरी हुई।
दोनों की प्लेइंग इलेवन में क्या हुआ बदलाव? (WPL 2025)
खिताबी मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ एक बदलाव किया है। टीम में तेज गेंदबाज तितास साधु की जगह स्पिनर श्रीचरणी को शामिल किया गया है। वहीं मुंबई ने किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। अब देखना दिलचस्पो होगा कि मुकाबले का नतीजा क्या रहता है।
टॉस के बाद क्या बोलीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान? (WPL 2025)
टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा, "आज गेंदबाजी करनी है। कंडीशन वैसे ही रहेंगी और पूरे टूर्नामेंट में यह हमारे लिए कारगर रहा। हमारे पास तरोताजा होने के लिए वक्त था और हम आज के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक अवसर है। अच्छा खेलने की जरूरत है और उम्मीद है कि यह हमारा बेस्ट प्रदर्शन होगा।"
क्या बोलीं मुंबई इंडियंस की कप्तान? (WPL 2025)
टॉस के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम भी गेंदबाजी करने के लिए देख रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे कुछ भी अच्छा है। अगर हम पिछले चार मैचों के आंकड़े देखें, तो पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। बैलेंस रहना और मोमेंट रहना हमारे लिए कारगर साबित हुआ। उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला। पिछला हफ्ता हमारे लिए अच्छा रहा। हमारे पास पहले सीजन से काफी अच्छी यादें हैं।"
मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (WPL 2025)
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।
मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, नल्लापुरेड्डी चरणी।
Read more: