WPL 2025 MI vs GG Match Highlights: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का 19वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 09 रनों से हराकर खुद को सीधा फाइनल में पहुंचने का दावेदार पेश कर दिया है। मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर और हीली मैथ्यूज ने अहम योगदान दिया।
मुंबई को जीत दिलाने में खिलाड़ियों का अहम योगदान (WPL 2025)
मुकाबले में पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 54 रन स्कोर किए। इसके अलावा गेंदबाजी में अमेलिया केर और हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।
मुंबई ने बनाया अच्छा टोटल (WPL 2025)
मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 179/6 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली।
मुंबई ने खुद को पेश किया डायरेक्ट फाइनल का दावेदार (WPL 2025)
मुंबई इंडियंस ने मुकाबला जीतकर अपने खाते में 10 पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं। वहीं पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 10 पॉइंट्स ही हैं। दिल्ली ने अपने सभी लीग मैच खेल लिए हैं, जबकि मुंबई को आखिरी लीग मैच आरसीबी के खिलाफ खेलना है, जिसमें जीत हासिल करके टीम 12 पॉइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर काबिज होकर सीधा फाइनल में पहुंच सकती है।
रन चेज में फ्लॉप हुई गुजरात जायंट्स
रन चेज के लिए मैदान पर उतरी गुजरात जायंट्स 20 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम अच्छी शुरुआथ की मोहताज रही। गुजरात को पहला झटका चौथे ओवर में 15 रन के स्कोर पर बेथ मूनी (07) के रूप में लगा। इसके बाद टीम ने दूसरा विकेट छठे ओवर में काश्वी गौतम (10) के रूप में 40 रन के स्कोर पर गंवाया। फिर टीम ने तीसरा विकेट 41 रन पर 7वें ओवर में एशले गार्डनर के रूप में खोया जो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद टीम को चौथा झटका 54 रन के स्कोर पर हरलीन देओल के रूप में और पांचवां 70 रन के स्कोर पर फोबे लिचफील्ड के रूप में लगा। इसी तरह गुजरात के विकेट गिरते रहे और अंत में टीम 20 ओवर में 170 रनों पर ढेर हो गई।
Read more:
WPL 2025 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाली खिलाड़ी, जानें टॉप-5 में कितनी भारतीय शामिल
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।