WPL 2025 MI vs GG Eliminator Live Streaming: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 13 मार्च, गुरुवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के जरिए टूर्नामेंट को दूसरी सेमीफाइनलिस्ट मिलेगी, जिसकी खिताबी मुकाबले में भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। तो आइए जानते हैं कि फाइनलिस्ट बनने के लिए मुंबई और गुजरात के बीच होने वाली भिड़ंत को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।
कब होगा मुंबई बनाम गुजरात एलिमिनेटर मैच? (WPL 2025)
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच WPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी, जबकि टॉस सात बजे होगा।
कहां होगा मैच?
मुंबई इंडियंस और गुजराज जायंट्स के बीच WPL 2025 का एलिमिनेटर मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीवी पर कहां देखें लाइव?
WPL 2025 के मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
मुंबई और गुजरात के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप के जरिए होगी।
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स हेड टू हेड
बता दें कि WPL के इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में मुंबई ने प्रबलता दिखाते हुए सभी में जीत हासिल की है। इस लिहाज से मुंबई के लिए आज एलिमिनेटर मुकाबला जीतना काफी आसान हो सकता है।
टूर्नामेंट के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया, अमनदीप कौर, अक्षिता माहेश्वरी, जिन्तिमनी कलिता, सैका इशाक, कीर्तन बालाकृष्णन, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईटन।
टूर्नामेंट के लिए गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड
बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, फोबे लीचफील्ड, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, लौरा वोल्वार्ड्ट, डेनिएल गिब्सन, सिमरन शेख, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, प्रकाशिका नाइक, सयाली सतघरे।
Read more:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।