WPL 2025 Eliminator Match Highlights MI vs GG: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 47 रनों से जीत अपने खाते में डाली। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली MI शनिवार (15 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी।

इन खिलाड़ियों ने जीत में दिया अहम योगदान (WPL 2025)

मुकाबले में मुंबई को जीत दिलाने में हीली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर ने अहम योगदान दिया। हीली मैथ्यूज और साइवर ब्रंट ने शानदार पारियों को अंजाम दिया, जबकि अमेलिया केर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। हालांकि हीली मैथ्यूज ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

वहीं बैटिंग में हीली ने 10 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन स्कोर किए। इसके अलावा ब्रंट ने 41 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। बाकी अलावा अमेलिया केर ने 2 विकेट झटके।

गुजरात ने टॉस जीतकर किया गलत फैसला (WPL 2025)

मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 213/4 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 19.2 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई।

ऐसी रही गुजरात की पारी

रन चेज के लिए मैदान पर उतरी गुजरात जायंट्स को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। टीम ने पहला विकेट सिर्फ 06 रन के स्कोर पर बेथ मूनी (06) के रूप में गंवा दिया। फिर टीम को दूसरा झटका 34 रन और तीसरा 43 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद टीम ने 81 रन पर चौथा और 107 रन पर पांचवां विकेट खो दिया। इसी तरह लगातार विकेट गंवाना टीम के लिए मुश्किल बना और 19.2 ओवर में 166 रन के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

Read more:

What It Takes To Win: The Royals Story: राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की स्पेशल डॉक्यूमेंट्री सीरीज, जानें कब, कहां और कैसे देखें