WPL 2025 MI vs GG Eliminator Toss Update: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने हैं। मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग के लिए मैदान पर दिखाई देगी।

गुजरात जायंट्स को लगा बड़ा झटका (WPL 2025)

मुकाबले से पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका डिआंड्रा डोटिन के रूप में लगा, जो इंजरी के चलते मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो सकीं। उनकी जगह टीम में डेनी गिब्सन को शामिल किया गया है।

मुंबई इंडियंस में भी हुआ बदलाव (WPL 2025)

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव पारुणिका के रूप में किया। पारुणिका की जगह सैका इसहाक की टीम में वापसी हुई है।

टॉस के बाद क्या बोलीं गुजरात की कप्तान? (WPL 2025)

टॉस के बाद गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे और हमें लगता है कि हमने उस रात बहुत सी चीजें सही कीं। जीत नहीं मिल सकी, लेकिन पारी में हम जो कुछ कर पाए, उससे हमें काफी पॉजिटिव चीजें मिलीं। इसके आगे उन्होंने डिआंड्रा डोटिन की इंजरी को लेकर जानकारी दी।"

टॉस के बाद क्या बोलीं मुंबई इंडियंस की कप्तान?

टॉस के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हां यह ताजा विकेट है। हमारे लिए, सबकुछ ठीक है। हम इस परिस्थिति में दो बार रहे और हम जानते हैं कि यह मैच कितना जरूरी है। इकलौती चीज जो अच्छी तरह से काम करती है वह है मोमेंट में रहना।"

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक।

मुकाबले के लिए गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी (विकेट कीपर), काशवी गौतम, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, डेनियल गिब्सन, भारती फुलमाली, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।

Read more:

13 मैदान, 2 महीने और 74 मैच, IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू; इस दिन धोनी-रोहित और विराट कोहली खेलेंगे पहला मैच