WPL 2025 Points Table Latest Update After MI vs RCB Match Womens Premier League Standings: वीमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2025) में शुक्रवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया है। यह डब्लूपीएल 2025 में आरसीबी की पहली हार है, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अपना लगातार दूसरा मैच जीता है।

अब तक बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और गुजरात तीन-तीन मैच खेल चुके हैं, दूसरी ओर यूपी ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और उसे दोनों ही मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। खैर मुंबई की RCB पर इस जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। तो आइए जानते हैं कि मुंबई की बेंगलुरु पर जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन सी टीम किस स्थान पर आ गई है?

WPL 2025 Points Table Latest Update After MI vs RCB Match Womens Premier League Standings

RCB ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से उसने दो जीत दर्ज की हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बावजूद आरसीबी फिलहाल टॉप पर विराजमान है। बेंगलुरु के अभी 4 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +0.835 का है। दूसरी ओर मुंबई ने भी तीन मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम दूसरे स्थान पर आ गई है और उसका नेट रन-रेट +0.610 है।

तीसरे स्थान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के भी अभी 4 अंक हैं, लेकिन -0.544 के नेट रन-रेट के कारण वह RCB और मुंबई इंडियंस से पीछे है। गुजरात जायंट्स ने तीन मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और यह टीम फिलहाल केवल 2 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर विराजमान है। अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी यूपी वॉरियर्स फिलहाल आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है।

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 4 अंक (+0.835)
  • मुंबई इंडियंस (MI) - 4 अंक (+0.610)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC) - 4 अंक (-0.544)
  • गुजरात जायंट्स (GG) - 2 अंक (-0.525)
  • यूपी वॉरियर्स (UP) - 0 अंक (-0.495)

Read More Here:

Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका की बंपर जीत के बाद बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए क्या है भारत-पाकिस्तान का हाल

Champions Trophy: दुबई पहुँचते ही पाकिस्तान के सभी खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास, अभ्यास में बहाया पसीना!

WPL 2025: Ellyse Perry ने मचाया धूम-धड़ाका, दमदार अर्धशतक लगाकर RCB की बचाई लाज

राशिद खान की फिटनेस के सामने ढ़ेर हुए Ryan Rickelton, इस तरीके से किया विकेट सामनर