WPL 2025 Prize Money: वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का समय आ गया है, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स खिताबी जंग को तैयार हैं। यह मैच आज यानी 15 मार्च को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। WPL के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब मुंबई और दिल्ली फाइनल मैच (MI vs DC Final) में आमने-सामने आ रहे होंगे।

एक तरफ मुंबई इंडियंस है, जो WPL 2023 की विजेता रही थी जिसके फाइनल में उसने दिल्ली को 7 विकेट से हराया था। अब मुंबई दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, वहीं दिल्ली ने लगातार तीसरे फाइनल में पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया है। इसके बावजूद दिल्ली को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। यहां आइए जानते हैं कि WPL 2025 के विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

WPL 2025 Prize Money

वीमेंस प्रीमियर लीग के पिछले सीजन को याद करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने के लिए 6 करोड़ रुपये की ईनामी राशि मिली थी। डब्लूपीएल 2025 के लिए BCCI ने अभी तक किसी प्राइज मनी की घोषणा नहीं की है, लेकिन अटकलें हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी विजेता टीम को 6 करोड़ रुपयों की प्राइज मनी मिल सकती है। वहीं उपविजेता टीम को ईनाम के रूप में 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

वीमेंस प्रीमियर लीग की प्राइज मनी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से भी ज्यादा है। कहां PSL, IPL से टक्कर लेने के बारे में सोचता है लेकिन उसकी प्राइज मनी WPL से भी कम है। PSL 2024 की विजेता टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड को 4.13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी।

WPL 2025 Prize Money: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेता पर भी बरसेगा पैसा

WPL 2025 में ऑरेंज कैप जीतने की रेस में मुंबई इंडियंस की नट साइवर-ब्रंट हैं, जो अब तक 493 रन बना चुकी हैं और सबसे ज्यादा रनों के मामले में अन्य खिलाड़ियों से बहुत आगे हैं। वहीं पर्पल कैप भी मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज के पास है, जो अब तक 17 विकेट चटका चुकी हैं। पिछले सीजन पर्पल और ऑरेंज कैप विजेताओं को ट्रॉफी के साथ पांच-पांच लाख रुपये मिले थे।

Read More Here:

यशस्वी ओपनर, संजू कप्तान, जोस बटलर के बिना Rajasthan Royals की सबसे मजबूत प्लेइंग 11, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों का हो गया एलान, देखें किस टीम की किसे मिली कमान