WPL 2025 Prize Money Winner Runner Up: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 141 ही बना सकी और 8 रन से मैच हार गई।
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तीनों बार उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। खैर मुंबई ने अपना दूसरा खिताब जीता है और आइए जानते हैं कि WPL 2025 का चैंपियन बनने के लिए मुंबई इंडियंस को कितनी प्राइज मनी (WPL 2025 Prize Money) मिली है।
WPL 2025 Prize Money Winner Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने के लिए 6 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। पिछली बार की तुलना में BCCI ने वीमेंस प्रीमियर लीग की प्राइज मनी में कोई इजाफा नहीं किया था। वहीं उपविजेता बनने के ले दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये मिले हैं। आपको याद दिला दें कि पिछले सीजन चैंपियन बननेके लिए RCB को भी 6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली थी।
WPL Final में यह गलती दिल्ली को भारी पड़ी
WPL Final से पूर्व ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए WPL 2025 के तीनों मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली थी। इसके बावजूद फाइनल में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। एक और हैरतअंगेज आंकड़ा यह है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए पिछले 14 मैचों में केवल 2 बार चेज करने वाली टीम विजयी रही थी।
टॉस के समय दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया होता तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली आखिरी ओवर तक मैच खींचा, लेकिन दिल्ली की टीम खुद को लगातार तीसरा WPL Final हारने से दूर नहीं रख पाई।
Read More Here: