Table of Contents
WPL 2025 Who Won Orange Cap and Purple Cap This Year: महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का खिताब एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL ट्रॉफी जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की स्टार खिलाड़ी नेट स्किवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) और अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप और पर्पल कैप का खिताब भी अपने नाम किया।
WPL 2025 में नेट स्किवर-ब्रंट ने जीती ऑरेंज कैप
आपको बताते चलें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की स्टार ऑलराउंडर नेट स्किवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 523 रन बनाए और इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया। नेट स्किवर-ब्रंट को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई।
दरअसल नेट स्किवर-ब्रंट का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम साबित हुआ। उन्होंने न सिर्फ लगातार रन बनाए बल्कि टीम को मुश्किल परिस्थितियों में संभालते हुए कई मैच जिताए। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संतुलन दोनों ही देखने को मिला, जो मुंबई इंडियंस (MI) को चैंपियन बनाने में निर्णायक साबित हुआ।
WPL 2025 में अमेलिया केर ने जीती पर्पल कैप
मुंबई इंडियंस (MI) की एक और स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। अमेलिया केर ने इस सीजन में कुल 18 विकेट झटके और शानदार इकोनॉमी रेट के साथ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें भी पर्पल कैप के साथ-साथ 5 लाख रुपये का इनाम दिया गया। अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों को खूब परेशान किया। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और विविधता ने विरोधी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया था।
WPL 2025 के पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस का दबदबा कायम
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस (MI) की इस जीत के साथ उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) में अपना वर्चस्व साबित कर दिया है। इस खिताबी जीत के बाद मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने अब तक 2 WPL खिताब अपने नाम कर लिए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए नेट स्किवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) और अमेलिया केर (Amelia Kerr) के प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि यह टीम सिर्फ अनुभव ही नहीं बल्कि संतुलित प्रदर्शन के दम पर भी जीतने का माद्दा रखती है।
READ MORE HERE :
MS DHONI के आखिरी आईपीएल में चेन्नई को मिलेगा उसका छठा खिताब? CSK फैंस में खुशी की लहर!
MI vs CSK: आईपीएल 2025 में कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी? रिकॉर्ड धोनी फैंस को देंगे टेंशन!
आईपीएल 2025 में आरसीबी ही जीतेगी अपनी पहली ट्रॉफी? ये है जीत की दावेदारी के 5 बड़े कारण!
रोहित कप्तान, बुमराह उपकप्तान, इंग्लैंड के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज के लिए कैसा होगा भारतीय टीम का स्क्वाड?
3 खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2025 में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यूज कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)