Yashasvi Jaiswal: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिजर्व प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल ओपनर यशस्वी जयसवाल चोटिल हो गए हैं। इस वजह से वह रणजी ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला भी मिस करने वाले हैं। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से 23 वर्षीय खिलाड़ी की इंजरी पर चर्चा करने वाले हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जयसवाल के लिए पिछला कुछ वक्त अच्छा नहीं गुजरा है। दरअसल उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ-साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्रोविजनल स्क्वॉड में उन्हें शामिल किया गया था। इंग्लैंड के साथ पहले वनडे मैच में उन्होंने अपना डेब्यू भी किया। हालांकि इसके बाद वह बाकी दोनों मैचों में बेंच पर बैठे नजर आए।

साथ ही पिछले हफ्ते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घोषित की गई फाइनल टीम से युवा खिलाड़ी का नाम गायब था। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने स्पिनर वरुण चक्रव्रती को खिलाया। वहीं बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व प्लेयर के तौर पर शामिल किया गया। इसी बीच यशस्वी अपना दाहिना टखना चोटिल कर बैठे हैं।

दरअसल मुंबई के यह क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी कर रहे थे। हालांकि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा। अब वह विदर्भ के विरुद्ध होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। मुंबई रणजी टीम ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट प्लेयर का ऐलान नहीं किया है। दरअसल टीम में कई सारे विकल्प पहले से मौजूद हैं। यशस्वी जयसवाल की चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसपर कोई जानकारी नहीं आई है। देखना होगा भारतीय ओपनर कितने समय बाद पूरी तरह से फिट हो पाते हैं।

Read More Here:

MI vs DC: रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट से दी मुंबई इंडियंस को मात!

MI vs DC: शेफाली वर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी, एक ही ओवर में जड़ डाला 22 रन!

"उन्हें नंबर 3 पर...." मोहम्मद आमिर ने Babar Azam की भूमिका पर दी प्रतिक्रिया!

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Virat Kohli संग भारतीय टीम हुई रवाना, देखें वीडियो!