Yograj Singh on Arjun Tendulkar: अपने विवादित और बेबाक बयानों के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह (Yograj Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा दावा किया है। योगराज का मानना ​​है कि अगर अर्जुन को युवराज सिंह जैसा मेंटर मिले तो वह क्रिकेट के अगले 'क्रिस गेल' बन सकते हैं।

Yograj Singh ने दिया बड़ा बयान

योगराज को भरोसा है कि अगर युवराज अर्जुन को ट्रेनिंग दें तो वह क्रिकेट में अगले क्रिस गेल बन सकते हैं। योगराज (Yograj Singh) ने कहा, "अर्जुन के बारे में मैंने कहा था कि उनकी गेंदबाजी पर कम और बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दो। अगर युवराज तीन महीने के लिए सचिन के बेटे को अपनी छत्रछाया में ले लें, तो मैं शर्त लगाता हूं कि वह अगला क्रिस गेल बनेगा।"

अर्जुन का हालिया क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर के करियर में कई चुनौतियां रही हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें अरुणाचल के खिलाफ पांच विकेट लेना भी शामिल है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अब तक 89 विकेट लिए हैं और 753 रन बनाए हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने 17 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 37 विकेट लिए हैं और 532 रन बनाए हैं। उन्होंने 18 लिस्ट ए मैचों में 25 विकेट लिए हैं और 102 रन बनाए हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने 24 टी20 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और 119 रन बनाए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर

अर्जुन तेंदुलकर को 2021 में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा, लेकिन चोट के कारण खेल नहीं पाए। 2022 में फिर 30 लाख में खरीदा। 2023 में डेब्यू किया और 3 विकेट लिए, मुंबई इंडियंस ने 2024 में रिटेन किया। जबकि 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा लेकिन अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है।

Read More Here:

ऐसा क्या हुआ... SRH vs MI मैच में खिलाड़ियों और अंपायरों ने क्यों बांधी काली पट्टी? नापाक इरादों से जुड़ा है मामला!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में BCCI इन 2 चीजों को किया बैन, आज के मैच में दिवंगतो को श्रध्दांजलि देंगे खिलाड़ी

Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?

कौन हैं Vaibhav Suryavanshi? जिन्होंने तोड़ा प्रयास रे बर्मन का रिकॉर्ड, 14 साल 23 दिन की उम्र में किया IPL डेब्यू!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।