दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 से पहले कई बदलाव कर सकती है। आईपीएल 2025 से पहले अभी दिल्ली कैपिटाल्स ने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को कोच के रोल के लिए अप्प्रोच किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम युवराज सिंह को कोच बनाने के लिए तैयार है।
इस खबर को लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है। स्पोर्ट्स स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट ने युवराज सिंह सिंह से बातचीत शुरू की है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम भी युवराज सिंह से कोचिंग रोल के बारे में बात कर रही है। इसी कारण अब ये स्पष्ट हो रहा है कि युवराज सिंह आईपीएल 2025 में कोच के रूप में नज़र आ सकते हैं।
ऐसा रहा दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल सफ़र
दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बात की जाए तो आईपीएल 2024 का सफ़र उनके लिए अच्छा नहीं था। दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं पर पाई थी, जहाँ उन्होंने अंक तालिका में 6वें पायदान पर फिनिश किया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का ख़िताब जीत नही पाई है। उनके पास एक दो बार खिताब जीतने का मौक़ा रहा है लेकिन वो कभी भी खिताब अपने नाम नही पाएं हैं।
Yuvraj Singh का आईपीएल करियर
आईपीएल में युवराज सिंह का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने बहुत सी आईपीएल टीमों के लिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह ने 132 मुकाबले खेले है। इन 132 मुकाबलों में उन्होंने 2750 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल के करियर में कुल 13 अर्धशतक जड़े हैं वही उनके नाम कुल 36 विकेट भी उनके नाम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि युवराज सिंह के पास आईपीएल और क्रिकेट का काफी ज्यादा अनुभव हैं। इसी कारण अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम उन्हें कोच बनाती है तो वो दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल का खिताब जीता सकते हैं। उनके पास खेल का काफी ज्यादा अनुभव हैं।
READ MORE HERE :
IPL 2025 की सबसे बड़ी खबर! केकेआर और एमआई श्रेयस अय्यर तथा सूर्यकुमार यादव के बीच करेंगे हेराफेरी?
आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा औसत वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में Shikhar Dhawan का नाम सबसे ऊपर
PAK vs BAN: चौथे दिन बांग्लादेश ने हासिल की तगड़ी बढ़त, देखें दिन की पूरी हाईलाइट्स
'सचिन-धोनी के समान ही हैं विराट और रोहित, बदलाव नामुमकिन' Kapil Dev ने दिया बड़ा बयान
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।