T20 में Rohit Sharma का Game Over, या कर्मों का फल? World Cup में क्या होगा?

SRH से मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस में सिर्फ एक आदमी दुखी था, रोहित शर्मा। Hardik Pandya का हाल ये है कि मुश्किलें इतनी पड़ी की आसां हो गयीं। एक ही आदमी दुखी है और वो है रोहित शर्मा। ना रन बन रहे हैं और ना कप्तानी बची। 

ggg
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

SRH से मैच जीतने के बाद मुंबई इंडियंस में  सिर्फ एक आदमी दुखी था, रोहित शर्मा। सूर्यकुमार यादव खुश। हार्दिक पांड्या खुश, मैं कप्तान, मैंने मैच जीता मैंने तीन विकेट भी ले ली। Hardik Pandya का हाल तो ये है कि मुश्किलें इतनी पड़ी की आसां हो गयीं। एक ही आदमी दुखी है और वो है रोहित शर्मा। ना रन बन रहे हैं और ना कप्तानी बची। 



रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अब थोड़ा आराम करना चाहिए वर्ल्ड कप से पहले। रोहित लगातार क्रिकेट खेलकर आ रहे हैं। मैं कोई बहाना नहीं बना रहा। आप वेस्टइंडीज से शुरू करो, थोड़ी देर के वनडे का एशिया कप फिर वनडे वर्ल्ड कप। उसके बाद उन्होंने खेली साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज, अफगानिस्तान सीरीज, फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की लम्बी टेस्ट सीरीज और अब पूरा आईपीएल खेला। बीच में थोड़ी-थोड़ी ब्रेक ली। 

रोहित का ये हाल सिर्फ़ लगातार क्रिकेट खेलने से नहीं हुआ है, कुछ गंवार फैंस ने हार्दिक को बुरा-भला बोल-बोल के सारा प्रेशर रोहित शर्मा पे डाल दिया। कुछ गंवार अपने आप को रोहित शर्मा के फैन कहते हैं। इन लोगों ने हार्दिक के विरुद्ध नारे लगाए हर ग्राउंड में और रोहित की जय-जय कार की। लेकिन नारेबाज़ी करने से रन नहीं बनते। रोहित के नारे ग्राउंड में लगते रहे और वो फ्लॉप होते रहे। रोहित पर लोगों की उम्मीदों पे खरा उतरने का गहरा मानसिक दवाब हावी हो गया। 

इतनी नफ़रत झेलने के बाद आज Hardik भी गेंदबाज़ी से कमाल कर रहे है, पर रोहित शर्मा ने पिछले 5 मैच में केवल 34 रन ही बनाए हैं। रोहित पूरी तरह से फ्लॉप हो चुके हैं।  

रोहित शर्मा थोड़ा संभल कर खेलो, टाइम ले लो। जब फॉर्म नहीं लगी होती तो विराट कोहली जैसा प्लेयर भी तीन बार गोल्डन डक पर आउट होता है। आज अपने कप्तान की हालत देखकर हमें खुद को बुरा लग रहा है। T20 फॉर्मेट में सवालिया निशान है रोहित शर्मा पर। टी-20 वर्ल्ड कप और IPL में रोहित के रन नहीं आए पिछले 5 साल में। इन बॉलर्स को रोहित ने बच्चों की तरह मारा हुआ है। इन्हीं बॉलर्स ने आपको आउट भी किया हुआ है। आप दुनिया के एक टॉप प्लेयर हैं। आपको किसी को प्कुछ साबित नहीं करना है। एक ब्रेक लो, पांच छह दिन का तो हॉलिडे लीजिए। उसके बाद आकर नेट करिए जो आपने वर्ल्ड कप की प्रिपरेशन करी थी, एशिया कप की प्रिपरेशन करी थी। आपको याद है वो लेफ्ट आर्म पेसर भी आ गए थे। लंबे वाले अनिकेत चौधरी ने शाहीन के लिए प्रैक्टिस कराई थी। ये सारे काम फिर से करिए, फ्रेश माइंड के साथ वर्ल्ड कप के लिए आइए इस बुरे आईपीएल को भूल जाइए। 

आप पांच टाइम के चैंपियन कप्तान है। आपको क्या साबित करना है? कोई बात नहीं, मुंबई ने कप्तानी से हटा दिया। ऐसे समय पर किसि भी बड़े खिलाड़ी को चोट दिल पे लगती है। जब उनको हटाया गया Mumbai Indians के द्वारा वो सोच ही नहीं सकते थे कि उनके साथ ऐसा होगा।  और उनके फैंस ने जो अति मचा दी। सबने मिलके हार्दिक को नीचा दिखाया और रोहित को महान बताया लेकिन ये दाव उल्टा पड़ गया। IPL में रोहित के काफ़ी वर्षों से रन नहीं आ रहे, इसलिए MI ने उनको कप्तानी से हटा दिया। 



रोहित इस सच को हज़म नहीं कर पाए। Hardik को जब पब्लिक ने बुरा भला कहा तो Rohit चुप-चाप तमाशा देखते रहे उन्होंने बड़प्पन नहीं दिखाया और आज जब उनसे ख़ुद रन नहीं बन रहे तो वो रोनी सूरत लेके बैठें हैं। जिन कर्मों के फल की दुहाई रोहित के फैंस हार्दिक के लिए देते थे ऐसा लगता है मानो ख़ुद उनके ही कर्म अब उन्हें सज़ा दे रहें हो। रोहित दिमागी तौर पर थके हुए लग रहे हैं।  लगातार 6 मैच में Rohit बुरी तरह से फेल हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस से अब कोई ये सवाल करने लायक नहीं होगा कि आपने रोहित को क्यों हटाया।

मैंने उस समय भी बोला था कि रोहित शर्मा क्लास प्लेयर हैं, रोहित शर्मा को स्लॉग या लप्पे  नहीं मारने चाहिए। उसके पास इतना टाइम है, विराट से भी ज्यादा। दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं, रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। डिविलियर्स वो बहुत बड़े बड़े स्टार है। रोहित जैसा नहीं आया कोई जो इतने लंबे छक्के मारता। रोहित शर्मा पावर से नहीं छक्का मारता वो टाइमिंग से मारते हैं, क्लास से मारते हैं। लेकिन T20 में रोहित के खेलना का अन्दाज़ बहुत समय से कामयाब नहीं है। 

उन्होंने खुद ही कहा कि T20 में एंकर नहीं चाहिए, जो कि गलत स्टेटमेंट है। एंकर रोल चाहिए या नहीं चाहिए? ये गेम की सिचुएशन पर निरभर करता है। गेम में अगर जल्दी विकेट नहीं गिरी तो एंकर रोल नहीं चाहिए। अगर विकेट गिरी तो एंकर रोल चाहिए। फिर आपकी तो हर मैच में विकेट गिर जाती थी। साथ में राहुल भी आउट और सूर्या भी, ऐसे में विराट एंकर रोल ना निभाए तो क्या करे? रोहित ने ये भी कहा कि मैंने अपने मैनेजमेंट को बोल दिया है कि मेरी एवरेज कम हो सकती है, लेकिन मेरी स्ट्राइक रेट नहीं गिरेगी। ओडीआई में स्ट्राइक रेट ऊपर करके रोहित खेले लेकिन T20 में ना  रन बने ना स्ट्राइक रेट ने जन्म लिया।

मुझे पूरी उम्मीद है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में अच्छा करेंगे। इसलिए नहीं कि आज मैं भावुक हो रहा हूँ रोहित की रोती हुई तस्वीर देख के। विश्व कप में रोहित सेट होने के लिए समय ले सकते हैं क्योंकि यशस्वी जयसवाल पहली गेंद से मारेगा। रोहित वो वो प्लेयर है कि दो ओवर खेल ले तो फिर क्या जयसवाल तो क्या, डिविलियर्स तो क्या क्रिस गेल। आप तो हर ओवर में दो तीन छक्के जड़ दो।

कोई भी बॉलर रोहित शर्मा की ईगो चैलेंज करके आज उन्हें आउट कर देता है। उस दिन नरेन ने कर दिया। ट्रेंट बोल्ट ने दो बार कर दिया। आप किसी बॉलर में फंस रहे हो तो छोड़ दो उसका। दूसरे बॉलर का आप एक ओवर पकड़ो आप चार छक्के मार दोगे। बहुत कम खिलाड़ी हैं दुनिया में जो चार, पांच छक्के मारने का दम रखते हैं।

तो अंत में ये ही उम्मीद करते हैं कि रोहित शर्मा थोड़ा आराम करें आईपीएल के बाक़ी मैच ना खेलें और पूरी ताक़त विश्व कप में लगा दें।



#T20 World Cup 2024 #ROHIT SHARMA #IPL
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe