Diamond League Final 2024 Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने 13 और 14 सितंबर 2024 को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ज्यूरिख डायमंड लीग के बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 29 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 21 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के जैकब वडलेज 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अब भारतीय फैंस एक और गोल्ड मेडल की उम्मीद लगा कर बैठे हैं।
Diamond League Final 2024 Neeraj Chopra
आपको बताते चलें कि मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डेरे (13 अंक) और जापान के रोडरिक जेनकी डीन (12 अंक) शीर्ष छह में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं। जिन्होंने ब्रसेल्स में अपना स्थान पक्का किया है। पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर की विशाल थ्रो के साथ स्वर्ण जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम केवल पाँच अंकों के साथ शीर्ष छह से बाहर हो गए। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इस सत्र में डायमंड लीग के केवल दो सीजनों में भाग लिया है।
इस साल की शुरुआत के मई महीने में दोहा में 88.86 मीटर थ्रो किया और जैकब के पीछे दूसरे स्थान पर रहे। जो भारतीय एथलीट से केवल 0.02 मीटर आगे थे। लुसाने में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने फिर से 89.49 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो उनके सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। हालांकि नीरज अभी भी 90 मीटर के थ्रो की तलाश में हैं। 89 मीटर की थ्रो करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने कई बार लैंडमार्क रेंज से चूक गए हैं।
गौरतलब है कि पेरिस में क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 89.34 मीटर का शानदार थ्रो किया और 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मानक को आसानी से पार कर लिया। फाइनल में नीरज का प्रदर्शन कमजोर दिखा। लेकिन 89.45 मीटर के दूसरे प्रयास ने उन्हें दूसरा स्थान दिलाया। डायमंड लीग में हिस्सा लेने की बात करें तो नीरज 2022 में ज्यूरिख में शीर्ष पर रहे थे। इसके बाद 2023 में यूजीन में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। अब सबकी नजरें नीरज और ब्रुसेल्स में उनके प्रदर्शन पर होंगी।
READ MORE HERE :
सरफराज के छोटे भाई Musheer Khan ने अपने डेब्यू मैच में ठोका शतक, देखें पूरा वीडियो
Ravindra Jadeja की हुई राजनीति में एंट्री, बीजेपी में हुए शामिल
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।