‘एक और गोल्ड पक्का’ Neeraj Chopra ने ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में किया प्रवेश

Diamond League Final 2024 Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने 13 और 14 सितंबर 2024 को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ESPORTS

author-image
By MAMTA KUMARI
Neeraj Chopra enters Diamond League Final in Brussels for gold medal

Neeraj Chopra enters Diamond League Final in Brussels for gold medal

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Diamond League Final 2024 Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने 13 और 14 सितंबर 2024 को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग इवेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ज्यूरिख डायमंड लीग के बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 29 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 21 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। चेक गणराज्य के जैकब वडलेज 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अब भारतीय फैंस एक और गोल्ड मेडल की उम्मीद लगा कर बैठे हैं।

Diamond League Final 2024 Neeraj Chopra

आपको बताते चलें कि मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डेरे (13 अंक) और जापान के रोडरिक जेनकी डीन (12 अंक) शीर्ष छह में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं। जिन्होंने ब्रसेल्स में अपना स्थान पक्का किया है। पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर की विशाल थ्रो के साथ स्वर्ण जीतने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम केवल पाँच अंकों के साथ शीर्ष छह से बाहर हो गए। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इस सत्र में डायमंड लीग के केवल दो सीजनों में भाग लिया है।

इस साल की शुरुआत के मई महीने में दोहा में 88.86 मीटर थ्रो किया और जैकब के पीछे दूसरे स्थान पर रहे। जो भारतीय एथलीट से केवल 0.02 मीटर आगे थे। लुसाने में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने फिर से 89.49 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जो उनके सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। हालांकि नीरज अभी भी 90 मीटर के थ्रो की तलाश में हैं। 89 मीटर की थ्रो करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने कई बार लैंडमार्क रेंज से चूक गए हैं।

गौरतलब है कि पेरिस में क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 89.34 मीटर का शानदार थ्रो किया और 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मानक को आसानी से पार कर लिया। फाइनल में नीरज का प्रदर्शन कमजोर दिखा। लेकिन 89.45 मीटर के दूसरे प्रयास ने उन्हें दूसरा स्थान दिलाया। डायमंड लीग में हिस्सा लेने की बात करें तो नीरज 2022 में ज्यूरिख में शीर्ष पर रहे थे। इसके बाद 2023 में यूजीन में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। अब सबकी नजरें नीरज और ब्रुसेल्स में उनके प्रदर्शन पर होंगी।

 

 

READ MORE HERE :

सरफराज के छोटे भाई Musheer Khan ने अपने डेब्यू मैच में ठोका शतक, देखें पूरा वीडियो

VIRAT KOHLI को छोड़ CSK में जाना चाहते हैं RCB के स्टार Anuj Rawat! IPL 2024 में दोनों टीमों में हुआ था विवाद!

Duleep Trophy 2024: पहले ही दिन पंत, अय्यर, जायसवाल और सरफ़राज जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर हुए ढ़ेर! फ्लॉप होने की लगी होड़

Ravindra Jadeja की हुई राजनीति में एंट्री, बीजेपी में हुए शामिल

#Neeraj Chopra
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe