फिर मचाया Neeraj Chopra ने धमाल, पावो नूरमी खेलों में पिछड़ने के बाद जीता गोल्ड

Neeraj Chopra Paavo Nurmi Games: मौजूदा सीजन की शुरुआत में नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर की थ्रो के साथ थी। नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में 82.27 मीटर का थ्रो फेंका और गोल्ड जीता है। पावो नूरमी में उन्होंने वापसी की और गोल्ड जीता है।

author-image
By SNEHA SHARMA
Neeraj Chopra Paavo Nurmi Games

Neeraj Chopra Paavo Nurmi Games

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

Neeraj chopra in Paavo Nurmi Games: नीरज चोपड़ा ने इस बार के सीजन की शुरुआत में  दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर की थ्रो के साथ की थी। आपको बता दें कि इसके बाद फेडरेशन कप में 82.27 मीटर का थ्रो फेंका और गोल्ड जीता है। नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद वो नूरमी में उन्होंने वापसी की और गोल्ड जीता है। अगले महीने से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए  नीरज से भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।

दिखा नीरज चोपड़ा के हुनर का रंग

दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक से पहले अपने हुनर का रंग सबको दिखा दिया है। नीरज टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले विजेता हैं, साथ ही पावो नूरमी खेलों में दमदार खेल दिखाते हुए इस बार भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीरज इस बार भी 90 मीटर के मार्क को छूक गए हैं।
इसी कारण थोडे निराश हैं। 

90 मीटर का मार्क छूने की उम्मीद

आपको बता दें कि नीरज से 90 मीटर का मार्क छूने की उम्मीद है, लेकिन दिग्गज खिलाड़ी इसमें लगातार फेल हो रहे हैं। इसी के साथ नीरज ने 85.97 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि सिल्वर मेडल के लिए फिनलैंड के टोनी केरानेन ने 84.19 मीटर का थ्रो फेंका था। फिनलैंड के ही ऑलिवर हेलांडर ने 83.96 मीटर का थ्रो फेंक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

पीछे हो गए थे नीरज चोपड़ा

जब  इस इवेंट में नीरज  पहला थ्रो करने आए थे, तब उन्होंने पहला थ्रो 83.62 मीटर का फेंका था। आपको बता दें कि कड़े प्रतिद्वंदी एंडरसन पीटर्स ने 82.58 मीटर का थ्रो किया था। दूसरे प्रयास में नीरज ने 83.45 मीटर का थ्रो फेंका इसमे  सफल रहे थे। इसके बाद रज पिछड़ गए और ऑलिवर उनसे आगे निकल गए थे। आपको बता दें कि ऑलिवर ने दूसरे राउंड में 83.96 मीटर का थ्रो फेंका था।

 

 

READ MORE HERE :

‘उस फैन को हारिस से माफी मांगनी चाहिए...’ Haris Rauf को मिली पाकिस्तानी क्रिकेटरों की हमदर्दी

‘मेरे माँ-बाप को गाली....’ फैन के साथ लड़ाई करने के बाद Haris Rauf ने दी सफ़ाई

INDIA tour of SRI LANKA DATE: जानिए किस दिन शुरू होगी भारत-श्रीलंका की सीरीज

CAC ने Head Coach बनने के लिए Gambhir और WV Raman का लिया Interview

#Neeraj Chopra # Paavo Nurmi Games
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe