FIFA Banned Pakistan Football Federation: पाकिस्तान में 29 साल बाद आईसीसी का कोई इवेंट आयोजित किया गया। यह Champions Trophy 2025 थी। लेकिन Champions Trophy 2025 में भारत के सभी मैच दुबई में खेले गए। इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में खराब प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो गया। जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों की काफी आलोचना हुई। अब पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है।
पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका
इस बार पाकिस्तान को क्रिकेट से नहीं बल्कि फुटबॉल से झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान को FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही रूस और कांगो को भी बाहर कर दिया गया है। आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको करने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन इन तीनों देशों पर अलग-अलग विवादों के चलते बैन किया गया है।
पाकिस्तान पर क्यों लगा बैन?
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) की प्रशासनिक नाकामी की वजह से FIFA ने उसे निलंबित कर दिया है। पीएफएफ को एक नया संविधान लागू करना था ताकि निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव हो सकें, लेकिन कई चेतावनियों के बावजूद ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण फीफा ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर बैन लगा दिया। यह प्रतिबंध हटाने के लिए पीएफएफ को नए संविधान को मंजूर करना होगा।
पहले भी कई देशों पर गिर चुकी है FIFA की गाज
FIFA का यह पहला कड़ा फैसला नहीं है। 1950 में जर्मनी और जापान को, 1970 से 1990 तक दक्षिण अफ्रीका को, 1990 में मेक्सिको को, 1994 में चिली को और 2006 में म्यांमार को बैन किया गया था।
हाल ही में बैन होने वाले देशों में रूस (2022 वर्ल्ड कप, यूरो 2024), इराक (2008, 2009), नाइजीरिया (2014), कुवैत (2015), इंडोनेशिया (2015), ग्वाटेमाला (2016), पाकिस्तान (2017, 2021, 2025), चाड (2022) और कांगो (2022) शामिल हैं।
Read More Here:
बैन से परेशान Mohammed Shami! ICC और जय शाह से कर दी बड़ी डिमांड... जानिए क्या है पूरा मामला?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने खोला राज
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो