MI vs LSG: Ro-Hitman के 68 रन बेकार, लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया

शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में 18 रन की हार के साथ मुंबई पिछले तीन सीज़न में दूसरी बार स्टैंडिंग में सबसे नीचे रही। लखनऊ की जारी सीजन में 7वीं जीत है, जबकि मुंबई ने 10वां मुकाबला गंवाया।

H
Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

MI vs LSG: Lucknow Super Giants ने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में Mumbai Indians को 18 रन से हरा दिया है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। मुंबई की आईपीएल 2024 में ये 10वीं हार है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 14 मैच में से सात जीते और इतने मुकाबले गंवाए हैं। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम अंतिम पायदान पर रही रहेगी। 

वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन और केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। लखनऊ की ओर से पूरन ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। चौथे ओवर में बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा था। करीब 44 मिनट की देरी के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। रोहित और ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई। ब्रेविस 23 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके। रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। हार्दिक 16, नेहल (1) और ईशान 14 रन बनाकर आउट हुए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में देवदत्त पडिकल बिना खाता खोले आउट हुए। मार्कस स्टायनिस ने 22 गेंद में 28 रन की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने 9 गेंद में 11 रन बनाए। राहुल और पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। तुषारा ने पूरन और अरशद को लगातार गेंदों पर आउट किया। पूरन 29 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए। अरशद खान खाता नहीं खोल सके। कप्तान केएल राहुल 441 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी ने नाबाद 22 और क्रुणाल ने 12 रन बनाए।

MI vs LSG head to head:

Mumbai 
vs
Lucknow 
6
Matches Played
6
1
Won
5
199
Highest Score
215
0
No Result
0
132
Lowest Score
101

 

READ MORE HERE :-



TOP 5 COMEBACKS OF RCB IN IPL HISTORY
Gautam Gambhir बनेंगे भारत के नए कोच, BCCI ने दिया ऑफर!


T20 WORLD CUP से पहले ROHIT SHARMA ने अपने संन्यास को लेकर तोड़ी चुप्पी !



LSG के PLAYOFF से बाहर होने पर कप्तान KL RAHUL का बड़ा बयान
#MI vs LSG head to head #MI vs LSG
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe