3 गलतियों ने किया मुंबई का सीजन खत्म – Inside Story
मुंबई इंडियंस का हार का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा आखिर ऐसा क्या हुआ की पांच बार ट्रॉफी जीती हुई फ्रेंचाइजी एक जीत के लिए तरस रही है ।
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का हार का सिलसिला लगातार जारी है अपने पिछले पांच मुकाबले में से चार मुकाबले मुंबई इंडियंस ने हारे हैं और सिर्फ एक मुकाबला जीतने में मुंबई इंडियंस कामयाब रही है आईपीएल 2024 में मुंबई ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से 8 मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है तो वही तीन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने की तरह जा रहा है पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की हालत इस कदर खराब हुई है कि प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस नौवे पायदान पर है और अगर ऐसे ही मुंबई इंडियंस को हर मिलती रही तो आईपीएल 2024 की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस 10वीं नंबर पर आईपीएल फिनिश करेगी |
3 बड़ी गलतियां जिससे मुंबई का सीजन हुआ खत्म
1 ) HARDIK TRADE
IPL 2024 की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस की टीम का मोमेंटम नहीं बन पाया जिसकी सबसे बड़ी वजह रही कप्तानी में ट्रांसलेशन आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को मुंबई का नया कप्तान बनाया और यह फैसला मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ियों ( रोहित, सूर्या, बुमराह ) ने फैंस ने हाथों हाथ नहीं लिया जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम में एक दरार, एक कलह पड़ गई और टीम एकजुट होकर इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाई और यह मुंबई की इस हालत की सबसे बड़ी वजह रही ।
2 ) ROHIT CAPTAINCY
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफस में फिनिश किया था तब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा थे यह बात इसलिए जरूरी है क्योंकि पिछले साल तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित थे और इस साल यानी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं तो ऐसा क्या हो गया की पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल 2024 में परफॉर्म ही नहीं कर पा रही है जिसकी सबसे बड़ी वजह रही हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना और रोहित शर्मा का कप्तानी से हटना पिछले साल जब मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह जो कि मुंबई के सबसे बड़े मैच विनर है वह नहीं थे बावजूद उसके मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में फिनिश किया था लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह भी टीम के पास हैं और काफी नए तेज गेंदबाज भी मुंबई ने ने इस बार ऑप्शन में अपनी टीम में शामिल किए थे लेकिन टीम परफॉर्म नहीं कर पाई क्योंकि हार्दिक पांड्या को टीम ने कभी कप्तान माना ही नहीं जिसकी वजह से टीम एकजुट नहीं हो पाई और मैदान पर परफॉर्मेंस के नाम पर सिर्फ जीरो नजर आया ।
3 ) Management से हुई गलती
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट टीम को मैनेज नहीं कर पाई, खास तौर पर जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया उस वक्त टीम मैनेजमेंट को टीम के अंदर एकजुटता लानी चाहिए थी जो कि मुंबई की मैनेजमेंट नहीं कर पाई और जब ड्रेसिंग रूम का माहौल ही खराब रहेगा तो टीम परफॉर्मेंस कैसे कर पाएगी हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में किसी भी खिलाड़ी ने स्वीकार नहीं किया मैनेजमेंट का भी सारा ध्यान रोहित शर्मा को मनाने में लगा रहा जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम का परफॉर्मेंस आईपीएल 2024 में गिरता ही रहा और जिसके परिणाम स्वरुप मुंबई आज प्वाइंट टेबल में नंबर 9 पर हैं |
READ MORE HERE:-
MI VS KKR FANTASY PREDICTION AND DREAM11 TEAM
IPL POINTS TABLE: SRH की जीत से खतरे में CSK का प्लेऑफ, बदल गया समीकरण
SRH जाएगा प्लेऑफ़, SRH की जीत के 5 हीरो
"रिंकू को बाहर करना सबसे कठिन निर्णय था", वर्ल्ड कप स्क्वाड पर क्या बोले Ajit Agarkar ?