क्या MS Dhoni आईपीएल 2025 में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी लेंगे हिस्सा? सीएसके फैंस के लिए खुश खबरी!

IPL 2025 MS Dhoni CSK: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने पर अपनी राय दी है। CRICKET

New Update
IPL 2025 MS Dhoni play for CSK as an uncapped player R Ashwin STATEMENT

IPL 2025 MS Dhoni play for CSK as an uncapped player R Ashwin STATEMENT

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

IPL 2025 MS Dhoni CSK: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने पर अपनी राय दी है। दरअसल अगले सीजन के लिए मेगा नीलामी से पहले आईपीएल में एमएस धोनी (MS Dhoni) के भविष्य को लेकर व्यापक अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी की तरह से इस मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई।

IPL 2025 CSK के लिए इस भूमिका में खेलेंगे MS Dhoni ?

आपको बताते चलें कि आईपीएल नियम पुस्तिकाओं में एक प्रावधान था, जिसके अनुसार जो खिलाड़ी पांच साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, उन्हें अब अनकैप्ड प्लेयर कहा जा सकता है। हालांकि 2021 में इस नियम को खत्म कर दिया गया। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जो अभी भी नियम के अनुसार उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी नहीं बनाता है। हालांकि ऐसी खबरें थीं कि दस फ्रैंचाइजी इस नियम को वापस लाने पर विचार कर रही थीं।

दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) के अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलने पर अपनी राय देते हुए आर अश्विन ने कहा कि हर कोई इस बारे में बात करेगा क्योंकि इसमें दिग्गज विकेटकीपर शामिल हैं। उन्होंने कहा, “क्या धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे? यह एक बड़ा सवालिया निशान है। बात सही है। उन्होंने कई सालों से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। वह रिटायर हो चुके हैं। इसलिए वह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वह कैप्ड खिलाड़ी नहीं हैं।”

गौरतलब है कि 2022 की मेगा नीलामी से पहले आईपीएल फ्रैंचाइजी दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसलिए अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं, तो सीएसके अपने खिलाड़ियों की कोर यूनिट को बरकरार रखते हुए उन्हें रिटेन कर पाएगी। इसके अलावा अगर इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू रहता है, तो दिग्गज क्रिकेटर अपनी टीम के लिए एक शुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। जो विकेटकीपिंग करते समय उनके घायल घुटनों पर से बोझ को और कम करेगा।

 

 

READ MORE HERE :

देश में फैली हिंसा के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी करना चाहता है Bangladesh Cricket Board

आज रात को मिलेगा Vinesh Phogat को उनका ओलंपिक सिल्वर मेडल, कोर्ट सुनाएगी बढ़ा फैसला

Champions Trophy 2025 से पहले भारत खेलेगा सिर्फ 3 वनडे मैच, क्या अब जीत पाएंगे खिताब?

जो विनेश नहीं कर सकीं, वो Aman Sehrawat ने कर दिखाया! 10 घंटे में 4.6 किलो वजन कम करके जीता कांस्य पदक

 

Latest Stories