MS Dhoni Land Chennai for IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई में होगा, जिसमें फैंस MS Dhoni को फिर से चौके-छक्के लगाते देखना चाहते हैं। टूर्नामेंट की तैयारी के लिए धोनी ने चेन्नई में कदम रख दिए हैं।

चेन्नई पहुंचे MS Dhoni

आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसके तहत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्री-सीजन कैंप चेन्नई में शुरू हो गया है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान MS Dhoni कैंप में शामिल होने के लिए बुधवार 26 फरवरी को चेन्नई पहुंचे। उनके पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस फोटो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। 43 साल के एमएस धोनी की फिटनेस देखते ही बन रही है।

MS Dhoni के आईपीएल आंकड़े

MS Dhoni ने आईपीएल में 264 मैच खेले हैं। इन 264 मैचों में धोनी ने 39.13 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक भी शामिल है।

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को चेन्नई में करेगी। टीम कुल 14 लीग मुकाबले खेलेगी, जिसमें 7 घरेलू और 7 बाहरी मैच होंगे।

  • 23 मार्च (रविवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई – 7:30 PM
  • 28 मार्च (शुक्रवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई – 7:30 PM
  • 30 मार्च (रविवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी – 7:30 PM
  • 5 अप्रैल (शनिवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई – 3:30 PM
  • 8 अप्रैल (मंगलवार) – पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लानपुर – 7:30 PM
  • 11 अप्रैल (शुक्रवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई – 7:30 PM
  • 14 अप्रैल (सोमवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ – 7:30 PM
  • 20 अप्रैल (रविवार) – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई – 7:30 PM
  • 25 अप्रैल (शुक्रवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई – 7:30 PM
  • 30 अप्रैल (बुधवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई – 7:30 PM
  • 3 मई (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु – 7:30 PM
  • 7 मई (बुधवार) – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता – 7:30 PM
  • 12 मई (सोमवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई – 7:30 PM
  • 18 मई (रविवार) – गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद – 3:30 PM

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।