Mumbai Indians IPL 2025 Jersey: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए नई जर्सी रिवील कर दी है। इस बार मुंबई की जर्सी देखने के लिहाज से काफी अलग लग रही है। हालांकि जर्सी में पुराना एहसास भी है। जर्सी लॉन्च के साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने फैंस के लिए एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा कर आगामी सीजन के लिए जर्सी रिवील की।

जर्सी में पुराना नीला और गोल्ड कलर बरकरार रखा गया है, लेकिन डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। जर्सी लॉन्च के वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए। इसके अलावा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी दिखे। वहीं धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी वीडियो में दिखाई दिए।

इस वीडियो के जरिए हार्दिक पांड्या ने फैंस को मैसेज देते हुए कहा कि इस बार उनके पास मुंबई की लिगेसी वापस लाने का पूरा मौका है। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में कप्तान के बदलाव के बाद टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया था।

वीडियो में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "प्रिय पलटन, हम जानते हैं कि हमारा पिछला सीजन भूलने लायक था। लेकिन अब नया सीजन हमारे पास इसको सही बनाने के साथ है। 2025 हमारे लिए लिगेसी वापस लाने का मौका है जहां से यह संबंध रखती है। नीले और सुनहरे के साथ हम मैदान पर उतरेंगे मुंबई की तरह खेलने के लिए। यह सिर्फ हमारी जर्सी नहीं है, यह आपसे वादा है।

पिछले सीजन खराब रहा था मुंबई का प्रदर्शन

बता दें कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम 14 में से सिर्फ 4 लीग मुकाबले जीतने के बाद पॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान पर रही थी।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।