Paris Olympics 2024: मोदी सरकार ने ओलंपिक के लिए खर्च किये 470 करोड़

Paris Olympics: पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय सरकार के द्वारा सभी खेलो को मिलकर उनके ऊपर करीब 470 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। (Paris Olympics 2024)

modi

Narendra Modi

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का अब खेल लगभग संपत हो चुका है। भारत के द्वारा इस बार कुल 117 खिलाड़ियों का स्क्वाड पेरिस गया था। भारत इस बार अभी तक कुल 6 पदक अपने नाम कर पाया है जहाँ पिछले टोक्यो ओलिंपिक से अभी भी भारत एक पदक पीछे है।

टोक्यो ओलिंपिक में हमने 7 पदक अपने नाम किए थे जिसमे एक गोल्ड मेडल भी था। इस बार भारत की तरफ से कोई भी एक गोल्ड मेडल अपने नाम नही कर पाया है। भारत की तरफ से 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीते गए है और इस प्रदर्शन के बाद काफी निराशा भी हाथ लगी है।

Paris Olympics: भारतीय सरकार द्वारा कितना किया गया खर्च? 

इसी बीच भारतीय सरकार का एक डाटा सामने निकल कर आया है जिसमे बताया गया है कि इस बार के पेरिस ओलिंपिक में भारतीय सरकार के द्वारा कितना खर्च किया गया है। भारतीय सरकार ने इस बार कुल सभी खेलो और सभी खिलाड़ियों के उपर मिलकर 470 करोड़ रूपए खर्च किए है।

भारतीय सरकार के द्वारा हर सपोर्ट में कुछ इस तरीके से खर्च किया गया है

एथलीट्स - 96.08 करोड़ बैडमिंटन - 72.03 करोड़, बॉक्सिंग -  60.93 करोड़, शूटिंग - 60.42 करोड़, हॉकी - 41.30 करोड़, आर्चरी - 39.18 करोड़, रेसलिंग - 37.80 करोड़, वेटलिफ्टिंग - 27 करोड़, टेबल टेनिस - 12.92 करोड़, जूडो - 6.33 करोड़, रोइंग - 3.89 करोड़, स्विमिंग - 3.80 करोड़, सेलिंग - 3.78 करोड़, गोल्फ - 1.74 करोड़, टेनिस - 1.67 करोड़, घुड़सवारी - 0.95 लाख

भारत को करना हो बेहतर

इस पेरिस ओलिंपिक के बाद भारत के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे है। इसी कारण ये कहा जा रहा है कि भारत को सपोर्ट में काफी ध्यान की जरुरत है जहाँ छोटे लेवल पर ही खिलाड़ियों को तलाशने की जरूरत है। इसके अलावा बाकी खिलाड़ियों को भी और जिम्मेदारी लेनी होगी।

 

 

READ MORE HERE: 

Rahul Dravid बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के कोच, संगकारा की छुट्टी?

PR Sreejesh का शुरूआती जीवन, उनका करियर, सम्पूर्ण जानकारी

Neeraj Chopra: ऐसा है नीरज चोपड़ा का करियर, शुरूआती जीवन और परिवार

Javelin Throw: नीरज चोपड़ा को मिलेगा गोल्ड? अर्शद नादिम के ऊपर चेटिंग चीटिंग का आरोप

# Paris 2024 Olympics #Paris Olympics 2024 #INDIA AT PARIS 2024 #PARIS 2024 #Paris Olympics
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe