पेरिस ओलिंपिक 2024 में पाकिस्तान के अर्शद नदीम ने भाला फेंक में इतिहास रचा था जहाँ उन्होंने पाकिस्तान को ओलिंपिक खेलो में पहला व्यक्तिगत पदक अपने नाम किया था। इसी कारण ये पदक काफी अहम था और इस जीत की जमकर ख़ुशी मनाई गई थी।

अर्शद नदीम ने फाइनल में ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 92.97 मीटर का थ्रो फेका था और गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा को भी पछाड़ दिया था। उनके जीतने के बाद उनकी घर की स्तिथि वगेरा की विडियो काफी ज्यादा चर्चे में थी कि उन्होंने कितनी कठनाई का सामना किया है। हालाँकि अभी उनका एक विवादित विडियो सामने आया है।

Arshad Nadeem के क्या है आतंकवादियों से संबंध:

सोशल मीडिया पर अभी एक विडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जहाँ वो कार्यक्रम के दौरान लश्कर ए तैयबा के आतंकी से काफी करीब बैठकर बातचीत हुई है। इस विडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जहाँ इस विडियो में 2 सवाल पूछे गए थे कि क्या अर्शद के आतंकी संगठन से संबंध या युएन द्वारा घोषित आतंकवादी हरिस दार उनका करीबी है क्या।

इस विडियो वो शक्श बोलता हुए नज़र आता है कि “अगर आप इस तरह अल्लाह के आगे झुकोगे तो पूरे मुसलमानों को आप पर फक्र होगा। बहुत बड़ी बात है। युवा और प्रेरित होंगे।” इस वीडियो में उस शख्स को कहते सुना जा सकता है कि वो लोग प्राइवेट टूर्नामेंट भी करवाएँगे। इस पर अरशद नदीम मुस्कुराते हुए ‘इंशाल्लाह’ कहते हुए भी सुनाई पड़ते हैं।

भारत विरोधी बाते करता है ये इन्सान

अर्शद नदीम को जिस आतंकवादी के साथ देखा गया वो अकसर सोशल मीडिया पर भारत विरोधी बाते किया करता है। इसी अकॉउंट ने अपने थ्रेड में भी साझा किए हैं जैसे एक बार वो लोगों को संबोधित करते हुए कह रहा था कि अगर अमरीका को अफगानिस्तान से जाना पड़ा तो इंशाल्लाह इंडिया भी कश्मीर से जाना पड़ेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वो शख्स सिर्फ भारत विरोधी ही बाते नही करता है बल्कि युएन के द्वारा बनाई गई आतंकी की लिस्ट में भी उसका नाम शामिल है। 2018 में युएन ने सैफुल्लाह खालिद, मुजम्मिल इकबाल हाशिमी, मुहम्मद हारिस डार समेत 7 लोगो को आतंकवादी घोषित किया था।

READ MORE HERE :

Jasprit Bumrah को बांग्लादेश सीरीज से भी किया दूर, सामने आई बड़ी वजह

Ben Stokes हो जाएंगे श्रीलंका सीरीज से बाहर, कंधे पर ले जाना पड़ा बाहर

Rohit Sharma Virat Kohli नही खेलेंगे दुलीप ट्रॉफी, जानिए वजह

Paris Olympics 2024: केवल विनेश नहीं, बल्कि कई विवादों पर जिंदा रहा ओलंपिक! ये रही पूरी लिस्ट