बॉर्डर पर गंवा दिए थे पैर, पैरालंपिक खेलों में Hokato Hotozhe Sema ने पदक जीतकर देश की बढ़ाई शान

Hokato Hotozhe Sema: नागालैंड के होकाटो होतोजे सेमा ने पेरिस पैरालंपिक खेलो में भारत को 27वां पदक जिताया है। उन्होंने शॉट पुट एफ57 श्रेणी में मेडल जीता है। (Paris Olympics 2024)

Hokata

Hokato Hotozhe Sema

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पैरालंपिक के इतिहास में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, भारत ने कुल 27 पदक अपने नाम किए हैं। 27वां पदक शॉट पुट एफ57 इवेंट में नागालैंड के 40 वर्षीय होकाटो होतोजे सेमा ने जीता। फाइनल में उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 14.65 मीटर का थ्रो करते हुए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कांस्य पदक हासिल किया। इस पदक के साथ भारत का पदक संख्या 27 तक पहुंच गया है। भारत अभी 17वें पायदान पर है और सभी फैन्स उम्मीद लगा रहे है कि भारत 30 पदक के रिकॉर्ड को हासिल कर सकता है। 

Hokato Hotozhe Sema ने कर दिया कमाल

तीसरे प्रयास में 14.40 मीटर का थ्रो करने के बाद होकाटो तीसरे स्थान पर पहुंचे, लेकिन चौथे प्रयास में उन्होंने इसे और बेहतर किया। होकाटो पैरालंपिक पदक जीतने वाले नागालैंड के पहले एथलीट हैं। इससे पहले, वह हांग्जो एशियाई पैरालंपिक खेलों में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं। एक अन्य भारतीय एथलीट, सोमन राणा, 14.07 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वह एक समय तीसरे स्थान पर थे, लेकिन फिनलैंड के टीजो कोओपिक्का और होकाटो के बेहतर प्रदर्शन के चलते पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

इस इवेंट का स्वर्ण पदक ईरान के यासीन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ जीता, जबकि ब्राजील के पॉलिनो डॉस सैंटोस ने 15.06 मीटर थ्रो करते हुए रजत पदक हासिल किया। होकाटो की इस जीत के साथ भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में एथलेटिक्स इवेंट में अब तक कुल 15 पदक जीते हैं। वर्तमान में भारत 6 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 27 पदकों के साथ पदक तालिका में 17वें स्थान पर है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी होकाटो होतोजे सेमा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, "यह हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है कि होकाटो होतोज़े सेमा ने पुरुषों के शॉट पुट F57 में कांस्य पदक जीता। उनकी अविश्वसनीय ताकत और दृढ़ संकल्प असाधारण हैं। उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।" 



 

READ MORE HERE: 

विराट कोहली या रोहित शर्मा ? Danish Kaneria ने चुना अपना ये फेवरेट क्रिकेटर, देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने Rahul Dravid को बनाया हेड कोच, हुई घर वापसी

19 वर्षीय Musheer Khan ने सभी दिग्गजों को पछाड़ा, दलीप ट्रॉफी में खेली अद्भुत पारी

सूर्यकुमार यादव ने जब Musheer Khan की जमकर तारीफ की, सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट

#Para Olympics 2024 #Paralympics 2024 #Paralympic 2024
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe