India at Paris: भारत ने 6वें दिन रच दिया इतिहास, इस पायदान पर आ पहुँचा भारत

India at Paris: पैरालंपिक 2024 में 6वें दिन भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इस खेल में 20 मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। (Paris Olympics 2024)

New Update
Medal tally

Medal Tally

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने इस गेम में 20 मेडल जीत कर इतिहास रचा है। क्योंकि ये भारत का सबसे बढ़िया पैरालंपिक कैम्पेन है। भारत ने इस पैरालंपिक में 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर और 10 ब्रौन्ज़ मेडल अपने नाम कर लिए है।  

भारत ने 6वें दिन भी कमाल का प्रदर्शन जारी रखा। 6वें भी पदक की बारिश हुई और इसी कारण भारत ने पारालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का इतिहास रच दिया था। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने कुल 19 मेडल जीते थे। 

India at Paris: 6वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल

पैरालंपिक खेलो में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत ने 3 सितंबर यानी की 6वें दिन 5 मेडल जीते थे। भारत की तरफ से दीप्ति जीवनजी, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, अजीत सिंह और सुंदर गुर्जर ने भारत को मेडल जिताए। भारत ने अभी तक 4 खेलो में ये मेडल अपने नाम किए है जिसमे एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 10 मेडल आए हैं। 

भारत 1968 से पैरालंपिक खेलो में हिस्सा ले रहा हैं। पहले पैरालंपिक खेलो में भारत का खाता भी नहीं खुला था वहीं 1972 में भारत को पहला मेडल गोल्ड के रूप में मिला था। अगले 2 खेलो में भारत ने हिस्सा नहीं लिया लेकिन 1984 में भारत 4 मेडल जीतने में कामयाब रहा था। इसके बाद से भारत के पदक तालिका में सुधार ही देखने को मिला है।

India at Paris: पदक तालिका

पेरिस पैरालंपिक के पदक तालिका के बारे में बात की जाए तो 53 गोल्ड मेडल समेत 115 मेडल के साथ अभी भी चाइना शीर्ष पायदान पर मौजूद हैं। वही ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और ब्राज़ील क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं। भारत को 4 पायदान का नुकसान हुआ है, भारत अभी 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 कांस्य पदक के साथ 19वें पायदान पर मौजद हैं।

 

 

READ MORE HERE: 

 

WTC FINAL 2025 DATE: जानिए कब होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल? आईसीसी ने किया तारीख का ऐलान

Brendon McCullum को बनाया गया इंग्लैंड का फुल टाइम हेड कोच, ये रही पूरी डीटैल

Womens T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

PAK vs BAN: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के बाद क्या हैं WTC के अंक तालिका का हाल!

Latest Stories