India at Paris: 9वें दिन की समाप्ति के बाद इस स्थान पर आ पहुँची भारत

India at Paris: 9वें दिन की समाप्ति के बाद भारत अभी भी 3 कांस्य पदक के साथ 57वें पायदान पर मौजद है वही अमेरिका पहले स्थान पर आ चुकी है (Paris Olympics 2024)

New Update
madal tally

medal tally

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भारत के लिए 9वां दिन भी कुछ ख़ास नही बिता जहाँ भारत इस दिन भी कोई भी पदक नही जीत पाया है वही हॉकी के अलावा किसी और खेल में भारत को खुशखबरी नही मिली है। इसी कारण भारत पदक तालिका में भी पिछड़ गया है और उन्हें आज या आने वाले दिनों में कुछ पदक की उम्मीद होगी। 

India at Paris: 9वें दिन का प्रदर्शन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वाटरफाइनल में ग्रेट ब्रिटन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और एक खिलाडी के कमी के बाद भी भारत ने इस मुकाबले में शूटआउट में जीत हासिल करके सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हालाँकि बैडमिंटन में भारत को निराशा हाथ लगी है जहाँ उनके युवा सितारे लक्ष्य सेन भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का मौक़ा गवा चुके है। उन्हें डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन के खिलाफ सीधे सेट में मुकाबला गवा दिया है जहाँ उन्हें 22-20 और 21-14 से हार का सामना करना पड़ा है।

बॉक्सिंग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद लवलीना बोरगोहेन को महिला 75 किलो के बॉक्सिंग के क्वाटरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने चाइना के बॉक्सर के खिलाफ अपना मुकाबला गवा दिया था। एथलेटिकस में पारुल चौधरी और जेसविन एल्ड्रिन फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई है। भारतीय निशानेबाज़ महेश्वरी चौहान और रेजा ढिल्लो महिला स्कीट में भी क्वालीफाई नही कर पाई है।

वर्तमान पदक तालिका: Medal Tally

इस वक़्त अगर पदक तालिका के बारे में बात की जाए तो अभी भी अमेरिका पदक तालिका में पहले स्थान पर है। पदक तालिका में अमेरिका ने 19 गोल्ड के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है वही चाइना भी 19 गोल्ड के साथ दुसरे स्थान पर मौजूद है। भारत पदक तालिका में और खिसक गई है जहाँ भारत 3 कांस्य पदक के साथ  अभी भी 57वें पायदान पर है।


 

READ MORE HERE :

Amit Rohidas को मिला विवादित रेड कार्ड, Paris Olympics में हॉकी का पहला रेड कार्ड 

दुसरे वनडे में गेंदबाज़ी करके Rohit Sharma ने सभी को किया हैरान, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

सेमी-फाइनल मुकाबला हारे Lakshya Sen, कांस्य पदक पर अब साधा निशाना

Roman Reigns की एंट्री पर झूम उठे WWE फैंस, देखते रह गए कोडी रोड्स! वीडियो वायरल


Latest Stories