India at Paris: 9वें दिन के बाद पेरिस पैरालंपिक में इस पायदान पर मौजूद है भारत

India at Paris: 9वें दिन की समाप्ति के बाद भारत ने पेरिस पैरालंपिक में 27 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत पदक तालिका में अभी 17वें पायदान तक आ पहुंचा। (Paris Olympics 2024)

Medal Tally

Medal Tally

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, और भारत 27 पदकों के साथ मेडल टैली में 17वें स्थान पर है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक जीते हैं, जो पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय खिलाड़ियों ने इस खेल की शुरुआत से पहले 25 पदको का लक्ष्य लिया था और उन्होंने इस मार्क को पार भी कर दिया हैं। पेरिस पैरालंपिक में अभी भी काफी इवेंट बाकी है जिस कारण फैन्स के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है  कि भारत 30 पदक के रिकॉर्ड को भी हासिल कर सकता है।

India at Paris: इन देशों का है पदक तालिका में दबदबा

वहीं, चीन इस पदक तालिका में सबसे आगे है और उसका दबदबा कायम है। चीन ने अब तक 83 स्वर्ण, 64 रजत और 41 कांस्य पदक जीते हैं, जिससे कुल 188 पदक हो चुके हैं। चीन के बाद ग्रेट ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है, जिसने 42 स्वर्ण, 34 रजत और 24 कांस्य पदक जीतकर कुल 100 पदक अपने नाम किए हैं। पहले और दूसरे स्थान के बीच बड़ा अंतर है, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन ने भी अपना मजबूत प्रदर्शन दिखाया है।

तीसरे स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसने कुल 86 पदक जीते हैं, जिसमें 31 स्वर्ण, 36 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। चौथे स्थान पर नीदरलैंड्स है, जिसके खिलाड़ियों ने कुल 48 पदक जीते हैं, जिसमें 24 स्वर्ण, 14 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस प्रकार, शीर्ष चार देशों में चीन, ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स शामिल हैं। भारत 27 पदकों के साथ 17वें स्थान पर बना हुआ है, और यह भारत के लिए पैरालंपिक में अब तक का सबसे सफल अभियान साबित हो रहा है। भारत के पास अपने पदक की गिनती को 30 तक लेकर जाने का काफी अच्छा मौक़ा है। 



 

READ MORE HERE: 

विराट कोहली या रोहित शर्मा ? Danish Kaneria ने चुना अपना ये फेवरेट क्रिकेटर, देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स ने Rahul Dravid को बनाया हेड कोच, हुई घर वापसी

19 वर्षीय Musheer Khan ने सभी दिग्गजों को पछाड़ा, दलीप ट्रॉफी में खेली अद्भुत पारी

सूर्यकुमार यादव ने जब Musheer Khan की जमकर तारीफ की, सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट







#Para Olympics 2024 #Paralympics 2024 #Paralympic 2024
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe