India at Paris: भारत के लिए इन 6 खिलाड़ियों ने जीता पेरिस ओलिंपिक 2024 में पदक, देखे लिस्ट !

India at Paris: भारत की तरफ से पेरिस ओलिंपिक 2024 में कुल 6 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे जिसमे 5 कांस्य पदक और 1 रजत पदक शामिल था। (Paris OLympics 2024)

New Update
manu bhaker

Neeraj Chopra

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का कैम्पेन समाप्त हो चूका है। भारत की तरफ से इस बार कुल 6 पदक जीते गए है जहाँ भारत टोक्यो ओलिंपिक 2020 के प्रदर्शन की भी बराबरी नही कर पाई है। भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में पदक जीते है।

India at Paris: इन खिलाड़ियों ने जीता मेडल

1. मनु भाकर – कांस्य पदक 

इस लिस्ट में पहला नाम मनु भाकर का है जहाँ उन्होंने भारत के लिए पेरिस ओलिंपिक में पहला मेडल जीता था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने भारत का खता खोला था और शानदार प्रदर्शन किया था।

2. मनु भाकर/ सरबजोत सिंह - कांस्य पदक 

इस लिस्ट में अगला नाम मनु भाकर और सरबजोत सिंह का है। उन्होंने भारत के लिए शूटिंग में एक और पदक अपने नाम किया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में भारत को कांस्य पदक दिला कर पुरे देश वाशियों का नाम रौशन किया है।

3. स्वप्निल कुसाले - कांस्य पदक 

भारत की तरफ से स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा पदक जिताया था और भारत के लिए सारे पदक अभी तक शूटिंग से ही आए थे। उन्होंने शूटिंग के सबसे कठीण इवेंट में से एक 50 मीटर एयर राइफल के 3 पोजीशन में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

4. हॉकी इंडिया - कांस्य पदक 

इस लिस्ट में अगला नाम भारतीय पुरुष हॉकी टीम का है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार ओलिंपिक के खेलो में कांस्य पदक अपने नाम किया है जहाँ 50 सालो के बाद हॉकी में भारत ने लगातार 2 पदक जीते है।

5. नीरज चोपड़ा - रजत पदक 

भारत की तरफ से अगर सबसे ज्यादा पदक की उम्मीद किसी से थी तो वो खिलाड़ी थे नीरज चोपड़ा। उन्होंने जैवलीन थ्रो में टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था लेकिन इस बार उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। जैवलीन थ्रो में 89.48 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया था। पाकिस्तान के अर्शद नदीम ने ओलिंपिक रिकॉर्ड तोड़ कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

6. अमन सेहरावत - कांस्य पदक 

भारत के लिए पेरिस ओलिंपिक 2024 में अंतिम मेडल अमन सेहरावत ने जीता था। उन्होंने भारत के लिए कुस्ती के 57 किलोग्राम के श्रेणी में भारत के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया था जहाँ वो मेडल जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने 21 वर्ष की उम्र में ये कारनाम किया है। 

 

READ MORE HERE: 

 

Paris Olympics 2024: मोदी सरकार ने ओलंपिक के लिए खर्च किये 470 करोड़

Aman Sehrawat का बड़ा दावा, अगले ओलिंपिक में जीतेंगे गोल्ड मेडल

"मुझे कभी भी करोड़ो की डील नही मिली.." Adam Zampa ने आईपीएल में अपने अनुभव को लेकर किया खुलासा

FRN vs ESP: स्पेन ने होस्ट फ्रांस का सपना चकना चूर कर फुटबॉल में जीता गोल्ड, 1962 के बाद यादगार जीत

 

Latest Stories