भारत के लिए पेरिस ओलिंपिक 2024 का 9वां दिन कुछ ख़ास नही रहा है जहाँ भारत ने कुछ अहम मुकाबले जीते है और वो जीत काफी अहम था। वही भारत के लिए कुछ मुकाबले अच्छे नही गए थे जहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भारत 10वें दिन कुछ पदक के भी मुकाबले खेलने वाला है।

10वें दिन भारत की तरफ से लक्ष्य सेन बैडमिंटन के लिए कांस्य पदक का मुकाबला खेलने वाले है। इसके अलावा भारत के कुछ खीलाडी एथलेटिक में भी अपना दमखम दिखाने वाले है। लक्ष्य सेन का सामना मलेशिया ले ली जी जिया से मुकाबला होने वाला है।

India Schedule: भारत का 10वें दिन का शेड्यूल

भारतीय टीम और खिलाड़ी कल काफी सारे इवेंट में अपना दमखम दिखाते हुए नज़र आने वाले है। बैडमिंटन के अलावा सेलिंग, टेबल टेनिस, निशानेबाजी जैसे खेलो में अपना दमख़म दिखाने वाली है। इस आर्टिकल में आगे भारत का 10वें दिन का पूरा शेड्यूल है।

निशानेबाजी

- स्कीट मिश्रित टीम (क्वालिफिकेशन): महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका (दोपहर 12.30 बजे से)

टेबल टेनिस

- महिला टीम प्री क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम रोमानिया (दोपहर 1.30 बजे बजे से)

एथलेटिक्स

- महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच) (दोपहर 3.25 बजे से)

- पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो) (रात 10.35 बजे से)

सेलिंग

- महिला डिंगी रेस 9: नेत्रा कुमानन (दोपहर 3.45 बजे से)

- पुरुष डिंगी रेस 9: विष्णु सरवानन (शाम 6.10 बजे से)

बैडमिंटन

- पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: लक्ष्य सेन बनाम ली जी जिया (मलेशिया) (शाम 6.00 बजे से)

READ MORE HERE:

रोमन रैंस को लाइव देखना है तो सुबह उठना पड़ेगा जल्दी, कब और कहाँ देखें WWE Summerslam का पूरा शॉ

Paris Olympics 2024: ओलिंपिक विलेज छोड़ कर होटल में शिफ्ट हुए खिलाड़ी, भारत सरकार ने लगाए 40 AC


“हम गोल्ड मेडल.....” Harmanpreet Singh ने क्वाटरफाइनल से पहले किया बड़ा दावा, पूरी खबर

KL Rahul और उनकी पत्नी ने जरूरतमंद बच्चो के लिए शुरू लिए फण्ड जमा करने की मुहीम की शरू, काफी बड़े खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ