India Schedule: भारत का 7वें दिन का शेड्यूल

India Schedule: भारत पेरिस ओलिंपिक 2024 के 7वें दिन काफी सारे खिलाड़ी आज एक्शन में नज़र आने वाले है। आज के प्रदर्शन के बाद भारत की अंक तालिका पता चल जाएगा। (Paris Olympics 2024)

india schedule

India schedule for 7th day in paris olympic 2024

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

पेरिस ओलिंपिक 2024 के 7वें दिन यानी की 2 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी अहम और ख़ास होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारत को 2 मेडल दिलवा चुकी मनु भाकर आज वापिस से एक्शन में नज़र आने वाली है। वही आज हॉकी टीम भी शानदार वापसी करने की कोशिश करेगी जहाँ आज उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। इसके अलावा आज और भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में होने वाले है।

भारत के लिए  आज का दिन ख़ास होने वाला है जहाँ आज पता चल जाएगा कि भारत अंक तालिका में कहा फिनिश करने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अज भारत के पास 2 मेडल जीतने का भी काफी अच्छा मौक़ा है। भारत का 7वें दिन का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है। 

India Schedule: भारत का 7वें दिन का शेड्यूल 

गोल्फ

- पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले दूसरा दौर: शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर (दोपहर 12.30 बजे से)

निशानेबाजी

- 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: ईशा सिंह, मनु भाकर (दोपहर 12.30 बजे से)

- स्कीट पुरुष क्वालिफिकेशन-पहला दिन: अनंतजीत सिंह नारुका (दोपहर 1.00 बजे से) 

तीरंदाजी

- मिक्स्ड टीम 1/8 एलिमिनेशन दौर: भारत बनाम इंडोनेशिया (अंकिता भकत/धीरज बोम्मादेवरा बनाम डियांडा कोरुनिसा/आरिफ पांगेस्तू) (दोपहर 1.20 बजे से)

जूडो

- महिला +78 किग्रा एलिमिनेशन राउंड ऑफ-32: तुलिका मान बनाम इडालिस ओरटिड्ज (दोपहर 1.30 बजे से) 

सेलिंग

- महिला डिंघी रेस-3: नेत्रा कुमानन (दोपहर 3.45 बजे से)

- पुरुष डिंघी रेस-3: विष्णु सरवानेन (शाम 7.05 बजे से) 

हॉकी

- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ग्रुप चरण मुकाबला (शाम 4.45 बजे से) 

बैडमिंटन

- पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चू टिन चेन (शाम 6.30 बजे से) 

एथलेटिक्स

- महिला 5000 मीटर हीट-1: अंकिता ध्यानी (रात 9.40 बजे से)

- महिला 5000 मीटर हीट-2: पारुल चौधरी ( रात 10.06 बजे से)

- पुरुष गोला फेंक क्वालिफिकेशन: तजिंदरपाल सिंह तूर (रात 11.40 बजे से) 

 





READ MORE HERE: 

IND vs SL: वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, ये 2 बड़े खिलाड़ी हुए बाहर 

Swapnil Kusale ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

Paris Olympics 2024: बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में Satwik-Chirag को मिली हार, मेडल का एक और सपना टूटा

MS Dhoni ने अपने संन्यास का किया ऐलान ? कहा 'सीएसके के लिए जरूरी है तो मैं....'

# Paris 2024 Olympics #Paris Olympics 2024 #INDIA AT PARIS 2024 #PARIS 2024 #Paris Olympics
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe