Indian Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पेरिस ओलिंपिक 2024 में जीता कांस्य पदक

Indian Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत को चौथा पदक जीता दिया है, भारत ने स्पेन को मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। (Paris Olympics 2024)

author-image
By Priyanshu Kumar
Indian Hockey

Indian Hockey

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है जहाँ भारत ने पुरुष हॉकी में भारत को एक पदज जीता दिया है। उन्होंने भारत को पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीता दिया है जहाँ भारत के लिए इस पेरिस ओलिंपिक 2024 में चौथा पदक है।

भारतीय टीम का सामना कांस्य पदक के मुकबले के लिए स्पेन से हुआ था जिसमे भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने ये मुकाबला 2-1 से अपने नाम भारतीय हॉकी टीम ने 50 सालो के बाद बैक टू बैक पदक जीते है। इसी कारण ये जीत काफी बड़ी और अहम है क्यूंकि इसने भारतीय हॉकी के ग्लोरी को वापिस से उभारा है।

Indian Hockey: ऐसा रहा कांस्य पदक का मुकाबला

इस मुकाबले के बारे में बात की जाए तो भारत ने शानदार तरीके से ये मुकाबला अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने दुसरे क्वाटर में पहला गोल स्कोर किया था वही इसके बाद स्पेन ने वापसी की और उन्होंने उसी क्वाटर में गोल स्कोर कर दिया था।

इसके बाद तीसरे क्वाटर में भारत ने तीसरे क्वाटर में गोल स्कोर कर लीड हासिल कर ली थी जिसके बाद भारत ने इस लीड को कायम रखा था। स्पेन ने अंतिम क्वाटर में काफी सारे अटैक किए थे जहाँ भारतीय डिफेंस से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी कारण भारतीय टीम इस लीड को कायम रख पाई थी।

जमकर किया भारतीय खिलाड़ियों ने सेलिब्रेट

कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया है जहाँ सभी खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर चल गई थी। सभी खिलाड़ियों ने पीआर श्रीजेश को कमाल का फेयरवेल दिया है जहाँ उन्हें सभी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ़ हॉनर दिया है और इसी कारण ये जीत काफी अहम है। पीआरश्रीजेश के लिए ये अंतिम मुकाबला था जहाँ उन्होंने पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

 

 

READ MORE HERE :

# Paris 2024 Olympics #Paris Olympics 2024 #INDIA AT PARIS 2024 #PARIS 2024 #Paris Olympics
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe