भारत का Olympics Games में इतिहास, अब तक कितने कितने जीते मेडल

Olympics Games: भारत ने आज तक ओलिंपिक गेम के इतिहास में अभी तक कुल 41 मेडल जीते है जिसमे 10 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर और 21 ब्रौन्ज़ मेडल जीते है। (paris olympics 2024)

New Update
olympics

Olympics Games

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

भारत की गिनती दुनिया के सबसे बड़े औत ताकतवर देशो में की जाती है लेकिन जैसे ही बात सपोर्ट की आ जाती है तो भारत अपना दमखम नही दिखा पाता है। भारत की तरफ से बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में में मेडल लाने का सिलसिला नही देखने को मिलता है।

ओलिंपिक की गिनती दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट मी की जाती है लेकिन भारत ओलिंपिक जैसे खेलो में पदक जीतने में असफल रहती है और उनकी पदक तालिका में भी स्थान काफी निचे रहता है। पेरिस ओलिंपिक 2024 में भी भारत का सफ़र समाप्त हो चुका है और इस बार भी भारत ने सिर्फ 6 ही मेडल जीते है।

 

Olympics Games: भारत ने जीते है इतने पदक

भारत की बात की जाए तो ओलिंपिक खेलो में भारत ने सबसे ज्यादा हॉकी में पदक जीते है। भारत ने आज तक के ओलिंपिक के खेलो में कुल 41 मेडल जीते है जिसमे 10 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर मेडल और 21 कांस्य पदक शामिल है। भारत की तरफ से इन खिलाड़ियों ने अलग अलग इवेंट में पदक जीते है।

 

1. नॉर्मन प्रिचर्ड - रजत - पुरुषों की 200 मीटर दौड़ - पेरिस 1900

2. नॉर्मन प्रिचर्ड - रजत - पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़ - पेरिस 1900

3. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - एम्स्टर्डम 1928

4. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - लॉस एंजिलिस 1932

5. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - बर्लिन 1936

6. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - लंदन 1948

7. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - हेलसिंकी 1952

8. केडी जाधव - कांस्य - पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती - हेलसिंकी 1952

9. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - मेलबर्न 1956

10. भारतीय हॉकी टीम - रजत - पुरुषों की हॉकी - रोम 1960

11. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - टोक्यो 1964

12. भारतीय हॉकी टीम - कांस्य - पुरुषों की हॉकी - मेक्सिको सिटी 1968

13. भारतीय हॉकी टीम - कांस्य - पुरुषों की हॉकी - म्यूनिख 1972

14. भारतीय हॉकी टीम - स्वर्ण - पुरुषों की हॉकी - मॉस्को 1980

15. लिएंडर पेस - कांस्य - पुरुषों की सिंगल्स टेनिस - अटलांटा 1996

16. कर्णम मल्लेश्वरी - कांस्य - महिलाओं की 54 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग - सिडनी 2000

17. राज्यवर्धन सिंह राठौर - रजत - पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग - एथेंस 2004

18. अभिनव बिंद्रा- स्वर्ण - पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग - बीजिंग 2008

19. विजेंदर सिंह - कांस्य - पुरुषों की मिडलवेट बॉक्सिंग - बीजिंग 2008

20. सुशील कुमार - कांस्य - पुरुषों की 66 किलोग्राम कुश्ती - बीजिंग 2008

21. सुशील कुमार - रजत - पुरुषों की 66 किलोग्राम कुश्ती - लंदन 2012

22. विजय कुमार - रजत - पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग - लंदन 2012

23. सायना नेहवाल - कांस्य - महिलाओं की सिंगल्स बैडमिंटन - लंदन 2012

24. मैरी कॉम - कांस्य - महिलाओं की फ्लाईवेट बॉक्सिंग - लंदन 2012

25. योगेश्वर दत्त** - कांस्य - पुरुषों की 60 किलोग्राम कुश्ती - लंदन 2012

26. गगन नारंग - कांस्य - पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग - लंदन 2012

27. पीवी सिंधु - रजत - महिलाओं की सिंगल्स बैडमिंटन - रियो 2016

28. साक्षी मलिक - कांस्य - महिलाओं की 58 किलोग्राम कुश्ती - रियो 2016

29. मीराबाई चानू - रजत - महिलाओं की 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग - टोक्यो 2020

30. लवलीना बोरगोहेन - कांस्य - महिलाओं की वेल्टरवेट बॉक्सिंग - टोक्यो 2020

31. पीवी सिंधु - कांस्य - महिलाओं की सिंगल्स बैडमिंटन - टोक्यो 2020

32. रवि कुमार दहिया - रजत - पुरुषों की 57 किलोग्राम कुश्ती - टोक्यो 2020

33. भारतीय हॉकी टीम - कांस्य - पुरुषों की हॉकी - टोक्यो 2020

34. बजरंग पुनिया - कांस्य - पुरुषों की 65 किलोग्राम कुश्ती - टोक्यो 2020

35. नीरज चोपड़ा - स्वर्ण - पुरुषों की जैवलिन थ्रो - टोक्यो 2020

36. मनु भाकर - कांस्य - महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग - पेरिस 2024

37. मनु भाकर-सराबजोत सिंह - कांस्य - मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग - पेरिस 2024

38. स्वप्निल कुशाले - कांस्य - पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन शूटिंग - पेरिस 2024

39. भारतीय हॉकी टीम - कांस्य - पुरुषों की हॉकी - पेरिस 2024

40. नीरज चोपड़ा - रजत - पुरुषों की जैवलिन थ्रो - पेरिस 2024

41. अमन सेहरावत - कांस्य - पुरुषों की 57 किलोग्राम कुश्ती - पेरिस 2024

 

READ MORE HERE: 

 

Paris Olympics 2024: मोदी सरकार ने ओलंपिक के लिए खर्च किये 470 करोड़

Aman Sehrawat का बड़ा दावा, अगले ओलिंपिक में जीतेंगे गोल्ड मेडल

"मुझे कभी भी करोड़ो की डील नही मिली.." Adam Zampa ने आईपीएल में अपने अनुभव को लेकर किया खुलासा

FRN vs ESP: स्पेन ने होस्ट फ्रांस का सपना चकना चूर कर फुटबॉल में जीता गोल्ड, 1962 के बाद यादगार जीत

 

 

Latest Stories