Paris Olympics 2024 समप्प्त, इस पोजीशन पर भारत ने किया खेलों का अंत

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत ने 6 मेडल के साथ भारत ने 71वें पर फिनिश किया है, शीर्ष पायदान पर रहा अमेरिका। (Paris Olympics 2024)

New Update
olympics

Olympics

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पेरिस ओलिंपिक 2024 का अब समापन हो चुका है। 28 जुलाई से शुरू हुआ ये दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्टिंग इवेंट आज 11 अगस्त को जाकर समाप्त हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 14 दिन चले इस इवेंट में 206 देशो के हजारो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

इस ओलिंपिक में हमने काफी सारे रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखे वही ये ओलिंपिक काफी विवादों से भी घिरा हुआ था। इनके अलावा काफी खिलाड़ियों ने इतिहास रचा वही कुछ कुछ नए खेल भी देखने को मिले थे। पेरिस ओलिंपिक के समापन के बाद अब फाइनल पदक तालिका सामने आ गई है।

Paris Olympics 2024: इस देश ने किया टॉप

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भी एक बार और अमेरिका का दबदबा देखने को मिला है लेकिन इस बार चाइना ने काफी ज्यादा टक्कर दी थी और मुकाबला काफी करीबी था। चाइना ने भी काफी समय तक टॉप की पोजीशन को हासिल किया था वही अमेरिका ने अंतिम छनो में गोल्ड मेडल जीत कर टॉप पर आ गया था। अमेरिका और चाइना दोनों के पास 40-40 गोल्ड मेडल है लेकिन अमेरिका के पास ज्यादा सिल्वर होने के कारण उन्होंने टॉप किया है।

वही बाकी पदक तालिका की बात की जाए तो जापान ने 20 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर फिनिश किया वही ऑस्ट्रेलिया और होस्ट फ्रांस चौथे और 5वें स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया ने 18 गोल्ड समेत कुल 53 मेडल जीते थे वही फ्रांस ने 16 गोल्ड मिलाकर 64 मेडल जीत पाए है। इसके अलावा 6वें, 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर क्रमश नीदरलैंड, ग्रेटब्रिटन, साउथ कोरिया, इटली और जर्मनी मौजूद है।

Paris Olympics 2024 : भारत ने इस पायदान पर किया फिनिश

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 मेडल अपने नाम किये है जहाँ भारत ने एक रजत पदक और 5 कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस पेरिस ओलिंपिक में भारत ने 71वें पायदान पर फिनिश किया है जहाँ उस से पहले यानी कि टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने 48वें पायदान पर फिनिश किया था।

 

 

Paris Olympics 2024: मोदी सरकार ने ओलंपिक के लिए खर्च किये 470 करोड़

Aman Sehrawat का बड़ा दावा, अगले ओलिंपिक में जीतेंगे गोल्ड मेडल

"मुझे कभी भी करोड़ो की डील नही मिली.." Adam Zampa ने आईपीएल में अपने अनुभव को लेकर किया खुलासा

FRN vs ESP: स्पेन ने होस्ट फ्रांस का सपना चकना चूर कर फुटबॉल में जीता गोल्ड, 1962 के बाद यादगार जीत

Latest Stories