Neeraj Chopra ने भाला फेंक प्रतियोगिता के फाइनल में किया प्रवेश, फिर से गोल्ड पक्का!

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में पेरिस ओलिंपिक के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया। (Paris Olympics 2024)

New Update
neeraj

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra qualified for the final round

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा है जहां उन्होंने भारत को टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भी गोल्ड मेडल जिताया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनकी गिनती दुनिया के कमाल के भाला फेक में गिनी जाती हैं।

पेरिस ओलिंपिक 2024 में भी उंन्होने शानदार प्रदर्शन किया है। उंन्होने जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन मर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उंन्होने पहले ही थ्रो के साथ   फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं। उंन्होने इस क्वालीफाई के राउंड ले सबसे दूर तक भाला फेका है। 

Neeraj Chopra : पहले स्थान पर किया फिनिश

नीरज चोपड़ा दूसरे ग्रुप में भाला फेंकने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर की दूरी हासिल करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस एक थ्रो के साथ ही नीरज ने फाइनल में जगह पक्की कर ली और फैंस खुशी से झूम उठे। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर भाला फेंकते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

जैवलिन थ्रो में भारतीय टीम के दो एथलीट पेरिस ओलंपिक के 11वें दिन अपनी दावेदारी पेश करने उतरे। पुरुष जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना को प्रतिस्पर्धा करनी थी। पहले ग्रुप में भारत को निराशा हाथ लगी, क्योंकि क्वालिफिकेशन में किशोर कुमार 84 मीटर का मार्क हासिल करने में असफल रहे और पहले दौर से ही बाहर हो गए।

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में किशोर जेना ने पहले थ्रो में 80.73 मीटर की दूरी हासिल की, जबकि उनका दूसरा थ्रो फाउल हो गया। इसके बाद, तीसरे और आखिरी थ्रो में वह 80.21 मीटर तक ही भाला फेंक पाए।

 

 

READ MORE HERE: 

भारत की एक और उम्मीद टूटी, अब Lakshya Sen भी कांस्य पदक से चूके

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 11: नीरज चौपड़ा की वापसी कब? भारतीय हॉकी टीम का कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल

 

Paris Olympics 2024: क्वार्टर फाइनल में चोटिल होने के कारण मिली हार ने पहलवान निशा किया रोने पर मजबूर

Indian Hockey: ससपेंड होने के कारण सेमी-फाइनल में नहीं खेलेंगे अमित रोहिदास, हॉकी इंडिया ने उठाए सवाल

Latest Stories