Paris Paralympics 2024: भारत ने रचा इतिहास, 29 पदकों के साथ किया अभियान को समाप्त

Paris Paralympics 2024: भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में 29 पदक के साथ अपने अभियान को समाप्त किया है। भारत के लिए ये सबसे सफल पैरालंपिक खेल अभियान है। (Paris Olympics 2024)

Paralympics 2024

Paralympics 2024

Listen to this article
Your browser doesn’t support HTML5 audio
New Update

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के सफ़र की समाप्ति हो चुकी है। पेरिस 2024 में भारतीय दल के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया है। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारत एने इस खेल में 29 पदक अपनी झोली में डाला है जिसमे 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 कांस्य पदक शामिल थे।

भारत पैरालंपिक के पिछले 2 संस्करण में कुल 48 मेडल जीते हैं वहीँ इस से पहले 11 संस्करण में सिर्फ 12  मेडल ही जीत पाई थी। पिछले 2 संस्करण में भारतीय पैरा एथलीट के द्वारा कमाल अक प्रदर्शन किया गया है और खेल में साफ़ मात्रा में सुधार देखने को मिल रहा है।

पेरिस पैरालंपिक 2024 से पहले टोक्यो खेलो में भारत की  तरफ से कुल 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था वहीँ इस बार पेरिस में कुल 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इस बार के एडिशन में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे और उन्होंने सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

Paris Paralympics 2024: भारत के सभी मेडल

अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी

मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी

प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी

रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी

प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स

योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स

नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन

मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन

तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन

सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन

राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी

सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स

नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन

दीप्ति जीवनजी: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

अजीत सिंह: रजत पदक: एथलेटिक्स

सुंदर सिंह गुर्जर: कांस्य पदक:एथलेटिक्स

शरद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स

मरियप्पन थंगावेलु: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

सचिन सरजेराव खिलाड़ी: रजत पदक: एथलेटिक्स

धरमबीर: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स

प्रणव सूरमा: रजत पदक: एथलेटिक्स

हरविंदर सिंह: स्वर्ण पदक: तीरंदाजी

कपिल परमार: कांस्य पदक: जूडो

प्रवीण कुमार: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स

होकाता सेमा: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

सिमरन शर्मा: कांस्य पदक: एथलेटिक्स

नवदीप सिंह: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स

 

Paralympics Games में भारत का इतिहास



पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में रोम में हुई थी, लेकिन भारत ने 1960 और 1964 के टोक्यो पैरालंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लिया। 1968 के तल अवीव पैरालंपिक में भी भारत कोई पदक नहीं जीत सका, जबकि 1972 के हीडलबर्ग पैरालंपिक में भारत ने एक स्वर्ण पदक सहित कुल एक पदक जीता, जिससे उसका स्थान 25वां रहा। 1976 के टोरंटो और 1980 के आर्नहेम पैरालंपिक खेलों में भारत ने भाग नहीं लिया। 1984 पैरालंपिक्स में भारत ने चार पदक जीते और 37वें स्थान पर रहा। हालांकि, 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना, 1996 अटलांटा, 2000 सिडनी और 2008 बीजिंग पैरालंपिक खेलों में भारत कोई पदक हासिल नहीं कर सका। भारत ने 2004 एथेंस पैरालंपिक्स में दो, 2012 लंदन पैरालंपिक्स में एक, 2016 रियो पैरालंपिक्स में चार पदक जीते थे।





READ MORE HERE :

MS Dhoni Cameo in GOAT: देखिए थलपति विजय की फिल्म में धोनी की एंट्री का पूरा वीडियो, थियेटर में फैंस हुए 'क्रेजी'

बॉर्डर पर गंवा दिए थे पैर, पैरालंपिक खेलों में Hokato Hotozhe Sema ने पदक जीतकर देश की बढ़ाई शान

Duleep Trophy: अगरकर और गंभीर को मिले खास विकल्प, गिल बाहर और अय्यर की वापसी

Sunil Taneja EXCLUSIVE Interview: सुनील तनेजा ने किए भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे

#Para Olympics 2024 #Paralympics 2024 #Paralympic 2024
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe