PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर इस खास अंदाज में दी बधाई

Paris Olympics 2024 PM Modi India Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने अपने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई दी। टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए स्पेन को 2-1 से हराया।

New Update
PM Modi India win Bronze back-to-back hockey medals at Paris Olympics 2024

PM Modi India win Bronze back-to-back hockey medals at Paris Olympics 2024

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Paris Olympics 2024 PM Modi India Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने अपने गोलकीपर पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई दी। टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए स्पेन को 2-1 से हराया। यह पहला मौका था जब भारत ने 1972 के बाद पहली बार लगातार दो पदक जीते। इस मैच में भारत के पिछड़ने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए और जीत दर्ज की। जिससे उन्होंने ओलंपिक में अपना रिकॉर्ड 13वां हॉकी पदक हासिल किया। टीम की इस शानदार जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी।

Paris Olympics 2024 India Hockey PM Modi ने दी जीत की बधाई

आपको बताते चलें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा, “जय हो! पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया! आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।” साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “क्या शानदार प्रदर्शन है! पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और बेदाग खेल कौशल इस खेल के लिए एक नया उत्साह जगाएगा। आपकी उपलब्धि ने तिरंगा का गौरव बढ़ाया है।”

 

 

 

READ MORE HERE :

Indian Hockey: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पेरिस ओलिंपिक 2024 में जीता कांस्य पदक

Mirabai Chanu ने भी पदक गवाया, चौथे स्थान पर किया फिनिश

Neeraj Chopra का फाइनल मुकाबला आज, क्या भारत को जीता पाएंगे गोल्ड?

Vinesh Phogat ने अपने शानदार करियर में जीते अनगिनत मेडल, ये यही लिस्ट

 

Latest Stories