पेरिस ओलिंपिक 2024 के तीसरे दिन भारत को शूटिंग में एक मेडल की उम्मीद थी। भारत को शूटिंग में अर्जुन बबुता से एक मेडल की उम्मीद थी जहाँ वो मेडल नही जीत पाए है और उन्होंने ये चांस गवा दिया है। 10 मीटर एयर राइफल में अर्जुन बबुता के पास मेडल जीतने का अच्छा मौक़ा था लेकिन वो चौथे स्थान पर फिनिश कर पाए है।

वो इस फाइनल राउंड के करीब आधे से ज्यादा टाइम में टॉप 3 में मौजूद थे लेकिन अंत में जाकर उन्होंने वो वहुमुल्य अंक गवा दिए और इसी कारण उन्होंने चौथे स्थान पर फिनिश किया था। उनके अंतिम खराब शॉट के कारण कही न कही उन्होंने एक मेडल गवा दिया है।

Arjun Babuta ने गवाया मेडल

इस 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल के बारे में बात की जाए तो इस में चाइना के लियाओ शेंग ने 252.2 अंक के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है वही स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। कांस्य पदक मिरान मोरिसिच ने जीता जिससे ही भारत के अर्जुन बबुता के साथ टक्कर चल रही थी।

उन्होंने अंतिम राउंड में 9.5 स्कोर किया था वही उनके टक्कर में मिरान मोरिसिच ने 10.7 स्कोर किया था जिस कारण वो आगे निकल गए थे। इसी कारण अर्जुन को बिना मेडल के ही संतोष करना पड़ा है और कही न कही इस हार से वो दुखी और टूटे हुए भी नज़र आ रहे थे।

क्वालीफाईंग राउंड में 7वें स्थान पर फिनिश किया था Arjun Babuta

अर्जुन बबुता ने क्वालीफाईंग राउंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने उस राउंड में सातवें स्थान पर फिनिश करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए थे। इस इवेंट में संदीप सिंह ने भी हिस्सा लिया था जहाँ उन्होंने 629.3 अंक के साथ 12वें स्थान पर फिनिश किया था। अर्जुन ने इस राउंड में 630.1 अंक हासिल किए थे।


READ MORE HERE:

'भगवान कृष्ण ने अर्जुन से जो कहा, मैंने वही किया' ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker ने "भागवत गीता" को बताया जीत का कारण!

Womens Asia Cup 2024: श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों ने भारत से लिया 5 हार का बदला, जीता एशिया कप का खिताब

Suryakumar Yadav ने तोड़ दिया विराट कोहली का कभी नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Manu Bhakar ने रचा इतिहास, भारत को जिताया कांस्य पदक


खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।