ग्रेट खली ने आज मनाया अपना 52वां बर्थडे, फैंस ने दी बधाई!

WWE (World Wrestling Entertainment) में भारत का झंडा गाड़ चुके रेसलर ग्रेट खली आज (27 अगस्त) अपना 52वां बर्थडे मना रहे हैं। इस अवसर पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं।

खली का ओरिजिनल नाम

बता दें, भारत के सबसे शक्तिशाली पहलवान द ग्रेट खली का ओरिजिनल नाम दलीप सिंह राणा है।

खली का जन्म

खली आज (27 अगस्त) ही के दिन 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धिराना गांव में जन्मे थे।

खली का परिवार

खली ने करीब एक दशक तक WWE रेसलिंग में अपना दबदबा दिखाया। लेकिन अब वह इससे संन्यास लेकर अपनी पत्नी हरमिंदर कौर और परिवार संग समय बिता रहे हैं।

खली के कमाई का जरिया

खली कई नामी ब्रांड्स का प्रचार और प्रमोशन भी करते हैं। वह कई उत्पादों के ब्रांड ऐम्बेसडर हैं. वह सीमेंट कंपनी समेत कई ब्रांड्स का प्रचार करते हैं।

खली की नेटवर्थ

रिपोर्ट के अनुसार खली की नेटवर्थ करीब 6 मिलियन डॉलर (करीब 49 करोड़ रुपये) है।

युवाओं को देते हैं प्रशिक्षण

आपको बता दें कि WWE में खली साल 2014 में आखिरी बार लड़े थे। भारत में आने के बाद उन्होंने खुद की रेसलिंग एकेडमी खोली, जहां वह युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं।

कुश्ती से पहले

खली ने साल 2000 में अपने पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत की थी। अपने पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत करने से पहले, वह पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक थे।