Table of Contents
Team India: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबडोस में अटकी टीम इंडिया अब आखिरकार यहां से स्वदेश वापसी के लिए निकल पड़ी है। अब वह गुरुवार तड़के 4 से 5 बजे के करीब नई दिल्ली पहुंचेगी। खिलाड़ियों को बारबडोस से लाने वाली इस फ्लाइट का नाम AIC24WC रखा है।विमान से बारबडोस से नई दिल्ली आने का सफर करीब 16 घंटों का है। और अगर सब कुछ तय शेड्यूल के मुताबिक रहता है तो टीम इंडिया गुरुवार तड़के में नई दिल्ली में लैंड करेगी।
जीता T20 वर्ल्ड कप का खिताब
भारत (Team India) ने शनिवार को साउथ अफ्रीका को खिताबी मैच में हराकर दूसरी बार इस खिताब (T20 World Cup 2024) पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से फैन्स को टीम के भारत पहुंचने का बेसब्री से इंतजार है। टीम इंडिया के फैन्स वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद अपनी इस टीम का जोरदार अंदाज में स्वागत करने को बेकरार हैं।
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबडोस में अटकी टीम
वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही इस टापू देश में बेरिल तूफान का असर देखने को मिला, जिसने यहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर यहां के एयरपोर्ट्स भी बंद कर दिए गए थे। तूफान के असर से वह भी प्रभावित हुआ और यहां तूफान थमने के बाद भी कई घंटों तक विमान उड़ान व लैंडिंग नहीं कर सके।
एयरपोर्ट को संचालन योग्य बनाने में यहां की अथॉरिटीज को कई घंटों का समय लगा. सुरक्षा जांच के बाद ही यहां विमानों ने उतरने-उड़ने की इजाजत मिली। इससे पहल टीम इंडिया का आज शाम करीब 7.30 बजे भारत पहुंचने का शेड्यूल था लेकिन बारबडोस से मंगलवार को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ वजहों से यह विमान बारबडोस नहीं पहुंच पाया था।
BCCI ने बुक किया चार्टर्ड विमान
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन खिलाड़ियों को स्वदेश लाने के लिए एक खास चार्टर्ड विमान बुक किया है। इस फ्लाइट में बोर्ड के सचिव जय शाह भी साथ आ रहे हैं और उन्होंने यहां फंसे भारतीय मीडिया कर्मियों को भी इसी फ्लाइट से भारत लाने का फैसला किया है। यानी खिलाड़ियों के साथ इस सफर में भारतीय मीडिया भी होगा।
#WATCH | Indian cricket team leave from Barbados. The team will reach Delhi on July 4, early morning.
— ANI (@ANI) July 3, 2024
The flight arranged by BCCI's Jay Shah is also carrying the members of Indian media who were stranded in Barbados pic.twitter.com/V0ScaaojBv
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट, क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।